News

Publish Date: August 20, 2026

आई.आई.टी. दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

Share this on

15 अगस्त 2026 को आई.आई.टी. दिल्ली ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। प्रो. रंगन बनर्जी, निदेशक, आई.आई.टी. दिल्ली ने संस्थान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आई.आई.टी. दिल्ली समुदाय को संबोधित किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई.आई.टी. दिल्ली, केंद्रीय विद्यालय और आई.आई.टी. नर्सरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और गौरव की भावना से भर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को संस्थान पुरस्कार, बी.एच.एम. पुरस्कार, अस्पताल पुरस्कार तथा सुरक्षा इकाई पुरस्कार भी प्रदान किए गए।