News

Publish Date: March 19, 2026

IIT Delhi’s Materials Science and Engineering Dept. Launches First-of-its-Kind Comic Book–Style Brochure to Demystify Complex Scientific Concepts | आईआईटी दिल्ली के सामग्री विज्ञान विभाग ने कॉमिक शैली की अनोखी ब्रोशर लॉन्च की

Share this on

•    Unveils DMSE’s mascot and protagonist Prof. Padarth, who brings fun aspects of materials science to the fore

        

                   (Photo: Cover page of the DMSE’s comic-book style brochure with Prof. Padarth in left)
New Delhi: To bring the world of materials engineering alive through humor, storytelling, and vibrant art, the Department of Materials Science and Engineering (DMSE) at IIT Delhi has taken a creative initiative and released a first-of-its-kind comic book–style brochure. At the heart of the comic titled ‘DMSE- Delivering a Material Safari Experience’ is Prof. Padarth, the newly introduced mascot and ‘sutradhar’ of the DMSE. 
Presented as a witty guide, Prof. Padarth accompanies a curious student on a jungle-safari-themed journey through the diverse terrains of materials science, from metals and ceramics to polymers, data science and emerging smart materials.

        

Through this playful narrative style, the brochure aims to demystify complex scientific concepts and highlight real-world connections that make materials engineering both impactful and relatable. Woven into the storyline are nuanced reflections of IIT Delhi’s commitment to equity, diversity, and inclusion.

Prof. Jayant Jain, Head, Department of Materials Science and Engineering, said, “This comic book was conceived to herald an era of bringing the fun aspects of STEM to the fore. Materials engineering is a deeply creative and inspiring field, and we wanted a medium that could engage students and non-technical audiences alike. Through Prof. Padarth’s adventures, we hope to spark curiosity and showcase the excitement that lies in understanding the materials that shape our world.”

DMSE’s Prof. R. Lakshmi Narayan, who led this initiative, added, “The idea is to let students look at materials as something they live with and experience every day so that the work they do does not feel highly technical but completely natural and logical. Prof. Padarth’s journey through the realm of materials will be the new fantasy world through which we wish to reach out to our younger generation of materials scientists.”

To bring this vision to life, a team of four DMSE faculty members working on the brochure collaborated with Mr. Prasenjit Chatterjee, a former IIT Delhi student of the Department of Design, IIT Delhi. Chatterjee worked closely with the team to shape the visual imagination, characters, and storyline to combine scientific ideas with an engaging, comic-book aesthetic.

The 1st edition of the DMSE comic book will be followed by a series of comic books that will be released over time to capture the essence of the department, its research projects, and teaching work through the medium of art.

This creative outreach is part of the Department of Materials Science and Engineering’s broader mission to communicate science in accessible, culturally resonant, and inclusive ways. The comic-style brochure stands as a testament to the department’s innovative spirit and its commitment to inspiring the next generation of materials engineers.

Link to the comic-style brochure: https://issuu.com/ultramarine/docs/comic_dmse_iitdelhi 

                                                                             ******

        

(फोटो: डी.एम.एस.ई. की कॉमिक-बुक शैली के ब्रोशर का आवरण पृष्ठ, जिसमें बाईं ओर प्रो. पदार्थ हैं)

नई दिल्लीः पदार्थ इंजीनियरिंग की दुनिया को हास्य, कहानी और जीवंत कला के माध्यम से जीवंत बनाने के लिए, आई.आई.टी. दिल्ली में पदार्थ विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग (Department of Materials Science and Engineering- DMSE) ने एक रचनात्मक पहल की है और अपनी तरह के पहले कॉमिक बुक-स्टाइल ब्रोशर का विमोचन किया है। DMSE- Delivering a Material Safari Experience’ शीर्षक वाले कॉमिक के केंद्र में डी. एम. एस. ई. के नए  मैस्कॉट और 'सूत्रधार' प्रो. पदार्थ हैं।
एक चतुर मार्गदर्शक के रूप में, प्रो. पदार्थ एक जिज्ञासु विद्यार्थी को पदार्थ विज्ञान के विविध क्षेत्रों मसलन धातुओं और सिरेमिक्स से लेकर पॉलिमर्स, डेटा विज्ञान और उभरती हुई स्मार्ट सामग्रियों तक की एक 'जंगल-सफ़ारी' जैसी यात्रा पर ले जाते हैं।

इस रोचक कथा शैली के माध्यम से यह ब्रोशर जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाने और वास्तविक दुनिया से उनके जुड़ावों को उजागर करने का प्रयास करता है, जिससे पदार्थ इंजीनियरिंग को प्रभावशाली और सहज रूप से समझे जाने योग्य बनाया जा सके। कहानी में आई.आई.टी. दिल्ली की समानता, विविधता और समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता की सूक्ष्म झलकियाँ बुनी गई हैं। 
प्रो. जयंत जैन, अध्यक्ष, पदार्थ विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग ने कहा, “इस कॉमिक पुस्तक की परिकल्पना स्टेम (STEM) के रोचक और मनोरंजक पहलुओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए की गई थी। पदार्थ इंजीनियरिंग एक अत्यंत रचनात्मक और प्रेरणादायक क्षेत्र है, और हम ऐसा माध्यम चाहते थे जो विद्यार्थियों के साथ-साथ गैर-तकनीकी पाठकों को भी समान रूप से आकर्षित कर सके। प्रो. पदार्थ के रोमांचक अभियानों के माध्यम से हम जिज्ञासा जगाने और हमारे संसार को आकार देने वाली सामग्री को समझने में छिपे उत्साह को दिखाने की आशा करते हैं।”

इस पहल का नेतृत्व करने वाले डी. एम. एस. ई. के प्रो. आर. लक्ष्मी नारायण ने आगे कहा, “इसके पीछे विचार यह था कि विद्यार्थी पदार्थों को ऐसी वस्तु के रूप में देखें, जिनके साथ वे प्रतिदिन रहते हैं और अनुभव करते हैं ताकि वे जो कार्य करते हैं वह अत्यधिक तकनीकी नहीं बल्कि पूर्णतः प्राकृतिक और तार्किक लगे। प्रो. पदार्थ की पदार्थों की दुनिया की यात्रा एक नई काल्पनिक दुनिया होगी, जिसके माध्यम से हम अपने युवा पदार्थ वैज्ञानिकों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।” 

इस दृष्टि को साकार करने के लिए, ब्रोशर पर काम कर रहे डी.एम.एस.ई. के चार संकाय सदस्यों की एक टीम ने आई.आई.टी. दिल्ली के डिज़ाइन विभाग के पूर्व विद्यार्थी श्री प्रसेनजित चटर्जी के साथ सहयोग किया। चटर्जी ने एक आकर्षक, कॉमिक-बुक सौंदर्य के साथ वैज्ञानिक विचारों को जोड़ने के लिए दृश्य कल्पना, पात्रों और कहानी को आकार देने के लिए टीम के साथ मिलकर काम किया।

डी.एम.एस.ई. कॉमिक बुक के इस पहले संस्करण के बाद, एक शृंखला के रूप में समय-समय पर अन्य कॉमिक बुक्स भी जारी की जाएँगी, जिनका उद्देश्य कला के माध्यम से विभाग, उसके शोध परियोजनाओं और शिक्षण कार्यों के मूल स्वरूप को दर्शाना है।

यह रचनात्मक पहल पदार्थ विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के व्यापक मिशन का हिस्सा है, जिसमें विज्ञान को सुलभ, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक और समावेशी तरीकों से संप्रेषित करना शामिल है। कॉमिक-स्टाइल ब्रोशर विभाग की नवाचारशील भावना और आने वाली पीढ़ी के पदार्थ इंजीनियर्स को प्रेरित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कॉमिक स्टाइल ब्रोशर का लिंक: https://issuu.com/ultramarine/docs/comic_dmse_iitdelhi

(NB- In case of any ambiguity, or difference in meaning between the English version of the press note and a translated Hindi version, the English version should be considered final.)