News

Publish Date: January 28, 2026

आई.आई.टी. दिल्ली के #एक्सपीरियंसआईआईटीडी के तहत जे.ई.ई. 2026 के अभ्यर्थियों के लिए कोटा, राजस्थान में ओपन हाउस का आयोजन | IIT Delhi to Organise Open House for JEE 2026 Aspirants in Kota, Rajasthan, Under its Flagship Outreach Initiative #ExperienceIITD

Share this on

        नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) दिल्ली अपनी प्रमुख आउटरीच पहल #एक्सपीरियंसआई.आई.टी.डी. (#ExperienceIITD)

       के अंतर्गत जे.ई.ई. 2026 के अभ्यर्थियों के लिए कोटा, राजस्थान में ओपन हाउस आयोजित कर रहा है।

सत्र 31 जनवरी 2026 को राजस्थान के कोटा स्थित वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी नीचे दिए गए पंजीकरण लिंक का उपयोग करके अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/vJQ6rZso64wzbpuN8

ओपन हाउस, आई.आई.टी. दिल्ली के शैक्षणिक आउटरीच एवं नई पहलें कार्यालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य जे.ई.ई. 2026 के अभ्यर्थियों को आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करने का अवसर प्रदान करना है।

यह सत्र अभ्यर्थियों को आई.आई.टी. में शामिल होने पर उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण, परिसर जीवन तथा विभिन्न अवसरों की एक झलक प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस अवसर पर प्रतिभागी अपनी जे.ई.ई. तैयारी से संबंधित मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे और वर्ष के इस महत्वपूर्ण समय में ओपन हाउस आयोजित करने का यही प्रमुख उद्देश्य है।

आई.आई.टी. दिल्ली परिसर में आयोजित ओपन हाउस के अतिरिक्त, पिछले वर्ष जे.ई.ई. एडवांस्ड 2025 के परिणामों के बाद मुंबई और बेंगलुरु में भी इसी प्रकार के ओपन हाउस सत्र आयोजित किए गए थे। पिछले वर्ष आयोजित ओपन हाउस पर मिली अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर, आई.आई.टी. दिल्ली इस वर्ष ओपन हाउस श्रृंखला की शुरुआत कोटा से कर रहा है। इस वर्ष संस्थान अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के दौरान भी सहयोग प्रदान करने की योजना बना रहा है।

अपने निरंतर आउटरीच प्रयासों के अंतर्गत, आई.आई.टी. दिल्ली आगामी महीनों में देश के विभिन्न शहरों में भी ओपन हाउस सत्र आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिससे देशभर के अभ्यर्थियों तक पहुँचा जा सके। इन सत्रों से संबंधित जानकारी आई.आई.टी. दिल्ली तथा शैक्षणिक आउटरीच एवं नई पहलें कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से साझा की जाएगी।

New Delhi: The Indian Institute of Technology Delhi (IIT Delhi) is organising an Open House for JEE 2026 aspirants in Kota, Rajasthan, under its flagship outreach initiative, #ExperienceIITD.

The session will be held on January 31, 2026, at the Auditorium, Vardhman Mahaveer Open University, Kota. Interested students can register by scanning the QR code or using the registration link provided below.
Registration Link: https://forms.gle/vJQ6rZso64wzbpuN8

The Open House is an initiative of IIT Delhi’s Office of Academic Outreach & New Initiatives to provide JEE 2026 aspirants with an opportunity to interact directly with the students and faculty of IIT Delhi.

The session is designed to offer a glimpse of the academic environment, campus life, and opportunities that await them upon joining the IITs. Participants will also be able to seek guidance on their JEE preparation and is the prime objective of hosting the Open House at this crucial time of the year.
 

Besides the Open House at the IIT Delhi campus, similar Open House sessions were held in Mumbai and Bengaluru last year after the JEE Advanced 2025 results. Driven by overwhelmingly positive feedback received on the Open House last year, IIT Delhi is commencing this year’s Open House series in Kota. This year, the Institute plans to extend support to aspirants during their preparation phase as well.

As part of its continued outreach efforts, IIT Delhi plans to organise Open House sessions in other cities in the coming months, reaching a wider pool of aspirants across the country. The same will be announced through the social media handles of IIT Delhi and Office of Academic Outreach & New Initiatives.

Press Release issued on 25-01-2026

                                                                                            ******