Publish Date: February 2, 2026
प्रबंधकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता-मशीन लर्निंग में ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा | Online CEP certificate programme in "Online Post Graduate Diploma in AI-ML for Managers"
Share this on
सेवा प्रदाता: एमेरिटस
विशेषताएं
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
अवधि: 12 महीने
मोड: ऑनलाइन
परिचय:
आई.आई.टी. दिल्ली के प्रबंधकों द्वारा संचालित “प्रबंधकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.)-मशीन लर्निंग (एम.एल.) में ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा” एक 12 महीने का गहन, क्रेडिट-आधारित, दो सेमेस्टर का डिप्लोमा कार्यक्रम है, जिसे भारत में ए.आई. ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व करने के लिए तैयार पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम,भारती दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन स्कूल के तत्वावधान में विद्युत इंजीनियरी विभाग और प्रबंधन अध्ययन विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता है। इसे एक लाइव ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है और प्रतिभागियों को बड़े पैमाने पर ए.आई.-एम.एल. प्रणालियों को तैयार करने, उनका मूल्यांकन और प्रबंधन करने के लिए ज़रूरी फ्रेम वर्क, उपकरण और व्यावहारिक कौशल प्रदान करता है।
आई.आई.टी. दिल्ली की अकादमिक गहराई और उद्योग – उन्मुख पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी व्यावसायिक चुनौतियों को ए.आई. आधारित समाधानों में बदलना सीखते हैं। यह कार्यक्रम उन्नत पाठ्यक्रम को व्यावहारिक परियोजनाओं के साथ समन्वित करता है, जिससे ए.आई. के क्षेत्र में वास्तविक प्रबंधकीय दक्षता विकसित होती है। महत्वाकांक्षी पेशेवरों के लिए, यह कार्यक्रम प्रासंगिक बने रहने, आत्मविश्वास से नेतृत्व करने और मापनीय प्रभाव पैदा करने के लिए एक उच्च प्रतिफल (High- ROI) वाला प्रभावी मार्ग प्रदान करता है।
शुरू होने की तारीख 28 जुलाई 2026
खत्म होने की तारीख 27 जुलाई 2027
कार्यक्रम का प्रकार ऑनलाइन पी.जी. डिप्लोमा
स्टेटस प्रवेश खुले हैं
कार्यक्रम शुल्क ₹ 5,08,475 + 18% GST
अभी आवेदन करें
ब्रोशर डाउनलोड करें
कक्षा समय सारणी
कक्षाएं सप्ताह के दिनों में शाम 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं (प्राथमिक रूप से सोमवार से गुरुवार, तथा शुक्रवार को वैकल्पिक/ द्वितीयक स्लॉट के रूप में) ।
पात्रता मानदंड
न्यूनतम 50% अंकों या 5 सी.जी.पी.ए. के साथ किसी भी विषय में स्नातक।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ
• आई.आई.टी. दिल्ली संकाय सदस्यों द्वारा लाइव ऑनलाइन सत्र
• वास्तविक-दुनिया के मामलों (केस स्टडीज़) तथा कैपस्टोन परियोजना के माध्यम से अध्ययन
• आई.आई.टी. दिल्ली से प्रतिष्ठित ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त करें
• कार्यक्रम समर्थन -24*7 एमेरिटस सपोर्ट टीम
• आई.आई.टी. दिल्ली का संबद्ध अल्युमनी स्टेटस
• भारती दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन स्कूल द्वारा प्रस्तुत
प्रोग्राम मॉड्यूल
1. सेमेस्टर 1
पाठ्यक्रम 01-MSL848
अनुप्रयुक्त संचालन अनुसंधान (3 क्रेडिट)
• व्यवसाय में निर्णय विज्ञान (DS) और संचालन अनुसंधान (OR) के अनुप्रयोग।
• संचालन, आपूर्ति श्रृंखला, विपणन, वित्त और मानव संसाधन में OR का उपयोग।
• वास्तविक दुनिया की समस्या को हल करने के लिए केस -आधारित अध्ययन दृष्टिकोण।
• डेटा-आधारित निर्णय लेने की तकनीकें।
• बेहतर व्यवसायिक परिणामों के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन विधियाँ।
पाठ्यक्रम 02-MSL814
डेटा विज़ुअलाइजेशन (1.5 क्रेडिट)
• डेटा विज़ुअलाइज़ेशन में मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन के सिद्धांत ।
• प्रभावी डेटा संचार के लिए दृश्य एनकोडिंग (Visual Encoding) ।
• दृश्य डिजाइन के माध्यम से सूचना अधिभार (Information Overload) का प्रबंधन।
• तकनीकें: हीट मैप्स (Heat Maps), इन्फोग्राफिक्स (Infographics) और डैशबोर्ड्स (Dashboards) ।
• बहु-आयामी डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और ग्राफिकल परसेप्शन (Graphical Perception) ।
• मैपिंग, कार्टोग्राफी (Cartography) और टेक्स्ट विज़ुअलाइज़ेशन।
• बेहतर समझ और निर्णय लेने के लिए विज़ुअलाइज़ेशन।
पाठ्यक्रम 03-MSL868
डिजिटल अनुसंधान विधियां (1.5 क्रेडिट)
• अनुसंधान और डेटा संग्रह के माध्यम के रूप में इंटरनेट।
• अनुसंधान डिजाइन और नमूना तकनीक।
• ऑनलाइन सर्वेक्षण और गैर-प्रतिक्रियात्मक डेटा संग्रह ।
• वर्चुअल एथ्नोग्राफी और ऑनलाइन फोकस समूह ।
• ब्लॉग, वीडियो और सेकेंडरी क्वालिटेटिव डेटा स्रोत ।
• डेटा विश्लेषण दृष्टिकोण और अनुसंधान उपकरण।
• अनुसंधान और सामग्री निर्माण के लिए जेनरेटिव ए.आई. का उपयोग।
• गैर -तकनीकी उपयोगकर्ताओं के लिए त्वरित इंजीनियरिंग।
पाठ्यक्रम 04-ALL784
मशीन लर्निंग का परिचय (3 क्रेडिट)
• मशीन इंटेलिजेंस और लर्निंग के मूल सिद्धांत ।
• लीनियर लर्निंग मॉडल ।
• आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (एकल-परत और बहु-परत) ।
• बैकप्रोपेगेशन (Backpropagation) और लर्निंग वेरिएंट ।
• सपोर्ट वेक्टर मशीन (वर्गीकरण और रिग्रेशन) ।
• सीखने का सिद्धांत और मॉडल जटिलता (वी.सी. आयाम, पी.ए.सी. लर्निंग) ।
• अनुपरीक्षित अधिगम (लर्निंग): पी.सी.ए.(PCA) और के.पी.सी.ए.(KPCA) ।
• क्लस्टरिंग तकनीकें।
• फीचर चयन विधियां ।
• अर्ध-निरीक्षित अधिगम का परिचय।
पाठ्यक्रम 05-MSL888
व्यावसायिक निर्णयों के लिए डेटा वेयरहाउसिंग (1.5 क्रेडिट)
• डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (DBMS) के मूल सिद्धांत।
• पदानुक्रमित और बहुआयामी डेटा मॉडलिंग (Hierarchical and multidimensional data modelling) ।
• डेटा वेयरहाउस डिजाइन और ETL प्रक्रियाएं।
• डेटा वेयरहाउसिंग के लिए SQL।
• ओ.एल.ए.पी. (OLAP) और ओ.एल.टी.पी.(OLTP) अवधारणाएँ।
• डेटा वेयरहाउसिंग के जोखिम और प्रबंधन मुद्दे।
• डेटा वेयरहाउस अनुप्रयोग का डिजाइन और विस्तार करना।
2. सेमेस्टर 2
पाठ्यक्रम 06-ELL888
उन्नत मशीन लर्निंग (3 क्रेडिट)
• नॉन-लीनियर डाइमेंशनैलिटी रिडक्शन तकनीकें।
• मैक्सिमम एंट्रॉपी (Maximum Entropy) और एक्सपोनेंशियल फैमिली मॉडल (Exponential Family Models) ।
• ग्राफिकल मॉडल।
• कम्प्यूटेशनल लर्निंग थ्योरी।
• स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट वेक्टर मशीनें।
• फीचर और कर्नेल चयन विधियाँ।
• मेटा-लर्निंग और मल्टी-टास्क लर्निंग।
• सेमी-सुपरवाइज्ड और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग।
• अनुमान सन्निकटन (Approximate Inference) तरीके।
• क्लस्टरिंग और बूस्टिंग तकनीकें।
पाठ्यक्रम 07-MSL722
उद्यम ए.आई./एम.एल. सिस्टम का प्रबंधन (1.5 क्रेडिट)
• उद्यम स्तरीय ए.आई./एम.एल. सिस्टम का परिचय।
• उद्यम में ए.आई./एम.एल. के उपयोग के मामले।
• उद्यमों में ए.आई./एम.एल. सिस्टम की प्रबंधकीय और परिचालन चुनौतियां।
• ए.आई./एम.एल. प्रोजेक्ट्स का आर्थिक मूल्यांकन।
• प्रयास का अनुमान, मूल्य निर्धारण, और लागत मॉडल।
• जिम्मेदार ए.आई.: निष्पक्षता, नैतिकता, पारदर्शिता, जवाबदेही।
• ए.आई./एम.एल. सिस्टम्स के लिए गवर्नेंस फ्रेमवर्क।
• जोखिम, अनचाहे परिणाम, और नीति हस्तक्षेप।
पाठ्यक्रम 08-MSV803
सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन में चयनित विषय (1 क्रेडिट)
• आई.टी. प्रबंधन में उभरते अनुसंधान और व्यवहार।
• समकालीन और उभरते प्रौद्योगिकी विषय।
• उद्योग-संबंधी और अनुसंधान-आधारित विषय।
पाठ्यक्रम 09-ELV781
सूचना प्रोसेसिंग- I में विशेष मॉड्यूल (1 क्रेडिट)
• सूचना प्रोसेसिंग में उभरते विषय।
• उन्नत अवधारणाए और अनुप्रयोग ।
• अनुसंधान उन्मुख और अभ्यास-केंद्रित मॉड्यूल।
पाठ्यक्रम 10-ELV832
मशीन लर्निंग में विशेष मॉड्यूल (1 क्रेडिट)
• मशीन लर्निंग में उन्नत और विशेष विषय।
• डीप लर्निंग अवधारणाएं और अनुप्रयोग।
• वर्तमान अनुसंधान और विकास चुनौतियां ।
• एम.एल. और ए.आई. में उभरते ट्रेंड।
पाठ्यक्रम 11-ELD850
लघु कैप्स्टोन परियोजना (3 क्रेडिट)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग में कैपस्टोन परियोजना- यह 4 सदस्यों के समूहों में किया जाता है जहाँ विद्यार्थी बड़े और जटिल डेटासेट पर एडवांस्ड मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके जटिल समस्याओं को हल करना सीखते हैं।
3. कुल क्रेडिट: 21
अस्वीकरण:
• ऑनलाइन पी.जी. डिप्लोमा आई.आई.टी. दिल्ली के शैक्षणिक कार्यक्रम हैं, और इन कार्यक्रमों के लिए आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा कोई परिसर सेवायोजन (placement) या सेवायोजन सहायता प्रदान नहीं की जाती है।
• लघु परियोजनाओं का मूल्यांकन शैक्षणिक दिशा-निर्देशों और निर्देशात्मक उद्देश्यों के आधार पर संकाय के विवेक के अधीन है।
• मूल्यांकन मानदंड परियोजना की प्रकृति और पाठ्यक्रम ढांचे के साथ उसकी संगति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
नोटः
• मॉड्यूल/विषय केवल सांकेतिक हैं, और सुझाए गए समय और अनुक्रम को कुल कार्यक्रम घंटों के अनुसार हटाया/बदला/अनुकूलित किया जा सकता है। पाठ्यक्रम में शामिल कई मॉड्यूल में केस स्टडी, वास्तविक दुनिया के उदाहरण, और न्यूमेरिकल उदाहरण अनिवार्य रूप से शामिल हैं।
• इस कार्यक्रम के लिए सीखने का मुख्य तरीका संकाय सदस्यों के साथ लाइव ऑनलाइन सत्र है। सत्र के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग कार्यक्रम की अवधि तक उपलब्ध कराई जाएगी।
• एमेरिटस या संस्थान किसी भी सत्र रिकॉर्डिंग की उपलब्धता की गारंटी नहीं देता है।
• पायथन के मूल सिद्धांत को रिकॉर्ड किए गए सत्रों के माध्यम से पढ़ाए जाएँगे। संकाय इस संबंध में प्रश्नोत्तर सत्र संचालित करेंगे।
• इन सत्रों को केवल आई.आई.टी. दिल्ली के संकाय सदस्यों और कार्यक्रम सम्न्वयक द्वारा आमंत्रित उद्योग विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
• पाठ्यक्रम को कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तित अउर संशोधित किया जा सकता है।
• आई.आई.टी. दिल्ली और कार्यक्रम समन्वयक का निर्णय अंतिम होगा।
सीखने के परिणाम
• कोडिंग की मूल तैयारी विकसित करना और बिज़नेस डेटा समस्याओं को हल करने के लिए नो-कोड तरीकों को समझना।
• संचालन अनुसंधान, अनुसंधान विधियों और विज़ुअलाइज़ेशन का उपयोग करके डेटा-आधारित निर्णय लेना।
• उद्यम उपयोग के लिए निर्णय-समर्थन प्रणालियों को डिजाइन करना।
• वास्तविक व्यवसाय परिदृश्यों के लिए मशीन लर्निंग और उन्नत एम.एल. मॉडल विकसित करना, परीक्षण करना और लागू करना।
• एंटरप्राइज़ ए.आई./एम.एल. प्रणालियों के आर्किटेक्ट, जीवनचक्र और उद्यम के गवर्नेंस को समझना और प्रबंधित करना।
• ए.आई. प्रोजेक्ट्स का पूर्ण नेतृत्व करना, जिसमें स्कोपिंग से लेकर डिलीवरी, अनुपालन और निगरानी शामिल है।
• व्यवसाय, तकनीकी और नेतृत्व टीमों के लिए ए.आई. समाधानों को स्पष्ट रूप से संप्रेषित करना।
• विशिष्ट मॉड्यूल और व्यावहारिक लघु परियोजना के माध्यम से उन्नत अवधारणाओं को लागू करना और व्यावहारिक क्षमता प्रदर्शित करना।
टूल्स
• पायथन
• Num Py
• मैटप्लॉटलिब
• ऑरेंज
• स्किकिट-लर्न
कार्यक्रम समन्वयक
प्रोफेसर अर्पण कर (पीएच.डी.)
प्रोफेसर
प्रबंधन अध्ययन विभाग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
प्रोफेसर अर्पण कर (पीएच.डी.) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, भारत में Information Systems के प्रोफेसर हैं। प्रशासनिक रूप से, वह Information Systems समूह और कॉर्पोरेट मामलों की अध्यक्षता करते हैं। उनका कार्यक्षेत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित है। उन्होंने 250 से अधिक प्रकाशन किये हैं, और उनके शोध प्रकाशनों का एच. सूचकांक 70 से अधिक है और इन्हें 31,000 से अधिक साइटेशन प्राप्त है। वह एप्लाइड ऑपरेशंस एंड एनालिटिक्स (T&F) के एनालिटिक्स सेक्शन के संपादक हैं। वह Information Systems में कई ABDC A -रैंक वाली पत्रिकाओं के सह संपादक भी हैं। पूर्व में, वह IJIM डेटा इनसाइट्स (2020-2024) के मुख्य संपादक और अन्य ABDC A * पत्रिकाओं में सहयोगी/अतिथि संपादक भी रह चुके हैं। उन्हें IFIP, Clarivate, AIS, ACM, बिरला फाउंडेशन, AIIMS, Elsevier, TCS, PMI, Ivey, HBSP, आदि जैसे वैश्विक प्रतिष्ठित संगठनों से कुल 20 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
प्रोफेसर मानव भटनागर
प्रोफेसर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
विद्युत इंजीनियरी विभाग
डॉ. मानव भटनागर वर्तमान में आई.आई.टी. दिल्ली, नई दिल्ली, भारत के विद्युत इंजीनियरी विभाग में प्रोफेसर हैं जहाँ वे ब्रिगेडियर भोपेंदर सिंह चेयर प्रोफेसर के पद पर भी कार्यरत हैं । वे प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा संकलित वैश्विक सूची में 517वाँ स्थान के साथ दुनिया भर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हैं। वह INAE, NASI, AAIA, IET, IETE, and OSI के फेलो हैं। उन्हें NASI-Scopus युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, श्री ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार और डॉ. विक्रम साराभाई अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे 2011 से 2014 तक IEEE ट्रांज़ैक्शन्स ऑन वायरलेस कम्युनिकेशंस के संपादक रहे हैं। वर्तमान में, वे IEEE ट्रांज़ैक्शन्स कम्युनिकेशंस के संपादक हैं। उन्होंने 300 से अधिक प्रकाशन लिखे हैं, जिनमें से 120+ IEEE पत्रिकाओं में हैं, जिन्हें 8000 से अधिक साइटेशन प्राप्त है।
प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सिंह
प्रोफेसर
प्रबंधन अध्ययन विभाग के अध्यक्ष
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सिंह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आई.आई.टी.डी.) के प्रबंधन अध्ययन विभाग (डी.एम.एस.) के अध्यक्ष और धनंजय चेयर प्रोफेसर हैं। उन्होंने डी.एम.एस., आई.आई.टी. दिल्ली में ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन समूह के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। प्रो. सिंह ने आई.आई.टी. कानपुर से पीएच.डी. की है। वह एन.यू.एस.-एम.आई.टी. अलायंस, सिंगापुर से पोस्ट डॉक्टरल फेलो भी हैं। वह चीन, डेनमार्क, फ्रांस और ब्रिटेन में विजिटिंग प्रोफेसर/फेलो भी हैं। हाल ही में, उन्हें उनके काम के लिए ओटो मॉन्स्टेड फाउंडेशन, डेनमार्क द्वारा एक फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। प्रो. सिंह का कार्यक्षेत्र ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन से संबंधित है और उन्होंने इस क्षेत्र में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में पेपर पब्लिश किए हैं, जिनका एच.इंडेक्स 51 है और और जिसे 10000 से ज़्यादा साइटेशन मिले हैं। प्रो. सिंह ने निजी/सार्वजनिक संस्थाओं के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर परियोजनाओं पर और परामर्श कार्य भी किए हैं। प्रो. सिंह ने उत्पादन और संचालन प्रबंधन पर एक पाठ्यपुस्तक भी लिखी है जो विकास प्रकाशन हाउस, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित है।
कार्यक्रम संकाय
प्रोफेसर पी. विग्नेश्वर इलावरसन
प्रोफेसर,इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स
प्रबंधन अध्ययन विभाग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
प्रो.पी. विग्नेश्वर इलावरसन विकास, सोशल मीडिया व्यवसाय प्रथाओं और डिजिटल परिवर्तन के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (ICTs) पर विस्तृत अनुसंधान के साथ व्यवसाय व समाज पर सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (ICTs) के सामाजिक-तकनीकी प्रभाव के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। वह LIRNEasia में एक वरिष्ठ शोध फेलो हैं और उन्हें आउटस्टैंडिंग यंग फैकल्टी फेलोशिप और प्रो. एम. एन. श्रीनिवास मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रो. इलावरसन ने संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (मकाऊ), कर्टिन विश्वविद्यालय और क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में विजिटिंग रिसर्च फेलो के रूप में कार्य किया है, और DST (भारत), ICSSR, IDRC (कनाडा) और यूरोपियन कमीशन द्वारा वित्तपोषित प्रमुख अनुसंधान परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। वह इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स अनुसंधान में दुनिया के शीर्ष विद्वानों में से एक हैं और ICTs, डिजिटल परिवर्तन, सोशल मीडिया और व्यापार अनुसंधान विधियों विषयक पाठ्यक्रम पढ़ाते हैं।
प्रोफेसर सुमंत्र दत्ता रॉय
प्रोफेसर
विद्युत इंजीनियरी विभाग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
प्रो. दत्ता रॉय कंप्यूटर विज़न, पैटर्न रिकग्निशन और मशीन लर्निंग के एक जाने-माने विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने बायोमेट्रिक्स, मेडिकल इमेजिंग और मल्टीमीडिया एनालिटिक्स में गहन कार्य किया है। वह IEEE के वरिष्ठ सदस्य, पैटर्न रिकग्निशन लेटर्स के सह संपादक और INAE यंग इंजीनियर अवार्ड के प्राप्तकर्ता हैं। प्रोफेसर दत्ता रॉय ने NSIT (पूर्व में डी.आई.टी.) से कंप्यूटर इंजीनियरी में बी.ई. और आई.आई.टी. दिल्ली से एम.टेक और पीएच.डी. किया है, जहां उनका शोध एक्टिव 3-डी ऑब्जेक्ट रिकग्निशन और विजन सिस्टम पर केंद्रित था। उन्होंने आई.आई.टी. दिल्ली में शामिल होने से पहले आई.आई.टी. बॉम्बे में अपना शैक्षणिक करियर शुरू किया था और 2018 से वहां प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने साधना के सह संपादक के रूप में भी कार्य किया है, और फंडेड इंटरनेशनल लेक्चर सीरीज़ दी हैं, जो उनके वैश्विक शैक्षणिक भागीदारी को दिखाता है।
कार्यक्रम नमूना प्रमाणपत्र
कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रबंधकों के लिए ए.आई.-एम.एल. में ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।
नोटः
उपरोक्त ऑनलाइन पी.जी. डिप्लोमा प्रमाणपत्र केवल उदाहरण के लिए है, और प्रमाण पत्र के प्रारूप को आई.आई.टी. दिल्ली के विवेक पर बदला जा सकता है।
आयोजक विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पी.जी. डिप्लोमा प्रमाणपत्र अलग से जारी किया जाएगा।
इस ऑनलाइन पी.जी. डिप्लोमा का आयोजक विभाग भारती दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं प्रबन्धन स्कूल है।

किस्त अनुसूची
कार्यक्रम शुल्कः 5,08,475 + 18% GST
घटक तिथि राशि (रु में)
आवेदन शुल्क आवेदन के समय भुगतान किया जाएगा 2,000/- + GST
पहली किस्त चयन के 5 दिनों के अंदर 50,848/- + GST
दूसरी किस्त 10 जुलाई 2026 101,695/- + GST
तीसरी किस्त 9 अगस्त 2026 88,983/- + GST
चौथी किस्त 8 सितंबर 2026 88,983/- + GST
पांचवीं किस्त 8 अक्टूबर 2026 88,983/- + GST
छठी किस्त 7 नवंबर 2026 88,983/- + GST
संबद्ध अल्युमनी सदस्यता शुल्क * ऑफर शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर 10,000/- + GST
पुनः परीक्षा शुल्क (प्रति पाठ्यक्रम, प्रति प्रयास),
रु. 10,000/- + GST
नोटः
• जी.एस.टी. यथा लागू लिया जाएगा।
• संबद्ध अल्युमनी स्टेटस : संबद्ध अल्युमनी स्टेटस सुरक्षित करने के लिए, प्रतिभागियों को एक बार, गैर-वापसी योग्य, अनिवार्य संबद्ध अल्युमनी सदस्यता शुल्क का भुगतान करना होगा।
• लाभः अल्युमनी और अक्षय कार्यालय से पूर्व अनुमोदन लेकर संबद्ध अल्युमनी को संस्थान की आगंतुक नीति के अनुसार आई.आई.टी. दिल्ली परिसर जाने की अनुमति है।
• संबद्ध अल्युमनी सदस्यता शुल्क, रु. 10,000/- + GST ।
• पुनः परीक्षा शुल्क, प्रति पाठ्यक्रम हर प्रयास के लिए रु. 10,000/- + GST शुल्क लिया जाता है।
नोटः
• कार्यक्रम शुरू होने से कुछ वक़्त पहले ही वास्तविक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
• भारत के बाहर के स्थानों पर भेजी गई पुस्तकों और अध्ययन सामग्री (यदि प्रदान की गई है) के लिए डाक शुल्क का भुगतान विद्यार्थी द्वारा किया जाएगा।
• आवेदन शुल्क और संबद्ध अल्युमनी शुल्क कुल कार्यक्रम शुल्क का हिस्सा नहीं हैं।
• सभी शुल्क केवल आई.आई.टी.डी. सी.ई.पी. खाते में जमा करने होंगे। चयन के बाद विवरण साझा किया जाएगा। रसीदें आई.आई.टी. दिल्ली सी.ई.पी. द्वारा जारी की जाएंगी और सी.ई.पी. पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती हैं।
• ऋण और EMI विकल्प एमेरिटस द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं हैं। इसके लिए आई.आई.टी. दिल्ली जिम्मेदार नहीं है।
रिफंड पॉलिसी
भुगतान की गई सभी फीस गैर-वापसी योग्य और गैर-हस्तांतरणीय हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या इस पाठ्यक्रम में संस्थान के संकाय के साथ कोई लाइव सत्र हैं?
हाँ, यह कार्यक्रम आई.आई.टी. दिल्ली संकाय द्वारा लाइव, इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से दिया जाता है। कक्षाएं कार्यदिवसों में शाम 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं (प्राथमिक समय सारणी के रूप में सोमवार से गुरुवार और शुक्रवार को वैकल्पिक/द्वितीयक स्लॉट के रूप में)।
सेमेस्टर 2 में, इसमें हैंड-ऑन लर्निंग के लिए लाइव लैब सत्र भी शामिल हैं। लाइव सत्र की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध होगी।
2. कार्य और परियोजनाओं पर ग्रेड/इनपुट कौन देता है?
सभी परीक्षाएं और मूल्यांकन आई.आई.टी. दिल्ली के संकाय सदस्यों द्वारा किए जाएंगे।
3. अगर मैं किसी खास हफ्ते के असाइनमेंट मिस कर दूं तो क्या होगा? क्या मैं उन्हें बाद में कर सकता/ती हूँ?
यह संकाय के विवेक पर निर्भर करेगा कि क्विज़ या असाइनमेंट को दोबारा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, और मूल्यांकन का तरीका क्या होगा।
4. ऑनलाइन सत्रों/संदेह समाशोधन सत्रों के लिए संकाय कौन है?
लाइव मास्टरक्लास अनुभवी उद्योग पेशेवरों द्वारा लिए जाते हैं जिनके पास डोमेन में वास्तविक दुनिया का अनुभव होता है। इस कार्यक्रम को प्रबंधन अध्ययन विभाग और विद्युत इंजीनियरी विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से पढ़ाया जाएगा। संदेह समाशोधन सत्र कार्यक्रम लीडर्स द्वारा किए जाते हैं, जो प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति की निगरानी करते हैं।
5. अगर मुझे सत्र शुरू करने के बाद पाठ्यक्रम उपयुक्त नहीं लगतता,तो क्या मैं रिफंड मांग सकता/सकती हूं?
हम अपने शिक्षार्थियों को अवधारणाओं को पूरी तरह से समझने और मूल्यवान सीख के लिए पाठ्यक्रम पूरा करने को प्रोत्साहित करते हैं। एक बार भुगतान किए जाने वाले सभी शुल्क गैर-वापसी योग्य और गैर-हस्तांतरणीय हैं।
6. मुझे किस प्रकार का प्रमाणपत्र मिलेगा?
कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों को आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा प्रबंधकों के लिए ए.आई-एम.एल.में एक ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।
7. सीखने की सामग्री कब तक उपलब्ध रहेगी?
सामग्री कुल 3 वर्षों (कार्यक्रम के पूरा होने के 2 साल बाद तक) के लिए उपलब्ध होगी।
8. क्या मुझे आई.आई.टी. दिल्ली के अल्युमनी का स्टेटस मिलेगा?
स्नातकों को आई.आई.टी. दिल्ली से संबद्ध अल्युमनी का स्टेटस प्राप्त होता है, जिसमें एक आधिकारिक अल्युमनी ईमेल आई.डी. और सीमित परिसर एक्सेस की विशेष सुविधाएँ शामिल हैं। इसके लिए एक बारगी रु. 10,000 + करों का गैर-वापसी शुल्क लागू है।
Press Release issued on: 27-01-2026
