News

Publish Date: January 21, 2026

आई.आई.टी. दिल्ली ने समावेशिता को दिया बढ़ावा, इंटर-कॉलेज समावेशी खेल समारोह 'SANGAM 2026' का सफल समापन | IIT Delhi Champions Inclusion as Inter-College Inclusive Sports Meet ‘SANGAM 2026’ Concludes Successfully

Share this on

                                                    ‘संगम 2026' में लगभग 300 दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

नई दिल्ली: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाने वाला आई.आई.टी. दिल्ली का प्रमुख समावेशी इंटर-कॉलेज खेल समारोह, ‘संगम 2026' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ; यह आयोजन भारतीय उच्च शिक्षा में सुलभ खेलों के लिए एक बेहद निर्णायक अध्याय साबित हुआ।
विविधता और समावेशन कार्यालय के अंतर्गत सुलभ शिक्षा कार्यालय (ओ.ए.ई.) द्वारा आयोजित, संगम 2026 ने कई आई.आई.टी. (आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. गांधीनगर, आई.आई.टी. मद्रास, आई.आई.टी. कानपुर, आई.आई.टी. रुड़की, आई.आई.टी. खड़गपुर, आई.आई.टी. हैदराबाद) समेत दिल्ली विश्वविद्यालय (डी.यू.), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) और एन.सी.आर. में विभिन्न कॉलेजों से लगभग 300  दिव्यांग विद्यार्थियों को एक साथ लाया।

2024 पेरिस पैरालंपिक में हाई जम्प में रजत पदक विजेता प्राप्त करने वाले भारत के पैरा-एथलीट श्री शरद कुमार, समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे।

प्रो. रंगन बनर्जी, निदेशक, आई.आई.टी. दिल्ली ने संगम 2026 का उद्घाटन किया।

समावेशी खेल: बाधाओं को तोड़ने की नई पहल 
‘संगम 2026' ने पारंपरिक सहभागिता से आगे बढ़ते हुए विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं वाले खिलाड़ियों को एक उच्च-स्तरीय दांव प्रतियोगी मंच प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में निष्पक्ष और उत्साही प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए एक कठोर वर्गीकरण प्रणाली लागू की गई:
•    एथलेटिक्स: B1, B2 और B3 (दृष्टिबाधित) श्रेणियों में 100 मीटर स्प्रिंट और फील्ड इवेंट।
•    बैडमिंटन: ऊपरी अंग (UL), निचले अंग (LL), श्रवण बाधित और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए विशिष्ट श्रेणियाँ।
•    अनुकूलित खेल: ब्लाइंड शतरंज, टेबल टेनिस, और स्टैंडर्ड तथा ब्लाइंड क्रिकेट।

लैंगिग समानता और विविधता का एक नया मानक

'SANGAM' के दो-दिवसीय कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता लैंगिग समावेशन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता रही। क्रिकेट टूर्नामेंट में विशेष रूप से समावेशी टीमें शामिल थीं, जहाँ सभी प्रतिभागी एक ही टीम में साथ खेले—यह सिद्ध करते हुए कि खेल उत्कृष्टता लिंग और दिव्यांगता की सीमाओं से परे होती है।

मुख्य परिणाम और संस्थागत उपलब्धियां

इस प्रतियोगिता में देश के प्रमुख तकनीकी और लिबरल आर्ट्स संस्थानों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें शीर्ष पुरस्कार कई परिसरों में वितरित किए गए:

•  क्रिकेट (विविध दिव्यांगता श्रेणी): आई.आई.टी. कानपुर चैंपियन (विजेता) बना तथा आई.आई.टी. दिल्ली रनर-अप (उपविजेता) रही।
•  ब्लाइंड क्रिकेट: रामजस कॉलेज (DU) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने दूसरा स्थान हासिल                किया।
•  शतरंज: आई.आई.टी. दिल्ली ने कड़े मुकाबले वाले फाइनल में हंसराज कॉलेज (DU) को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। 
•  ब्लाइंड शतरंज: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पूरी पोडियम पर अपना दबदाबा बनाया, जिसमें किरोरी मल कॉलेज ने पहला स्थान, रामजस कॉलेज      ने दूसरा स्थान और हिंदू कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
•  टेबल टेनिस और बैडमिंटन: आई.आई.टी. मद्रास, आई.आई.टी. खड़गपुर, आई.आई.टी. कानपुर, आई.आई.टी. रुड़की, आई.आई.टी.                 गांधीनगर और दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो विश्वविद्यालय-स्तरीय भागीदारी में बढ़ते             प्रतिभा भंडार को दर्शाता है। 

उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना

'SANGAM 2026' ने प्रमुख तकनीकी संस्थानों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बीच एक अनूठा सहयोग सफलतापूर्वक स्थापित किया है, और समावेशी कैंपस जीवन के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। प्रो. दीपक कुमार, संकायाध्यक्ष, विविधता एवं समावेशन, आई.आई.टी. दिल्ली ने कहा, “विविध क्षमताओं के 'Sangam' (संगम) को एक साथ लाकर, इस कार्यक्रम ने उच्च शिक्षा में सुलभ खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक रूपरेखा तैयार की है।“

आगे बढ़ते हुए, आई.आई.टी. दिल्ली का उद्देश्य 'SANGAM' को वास्तव में अखिल भारतीय मंच के रूप में विस्तार देना है, जिसमें खेलों में समानता और उत्कृष्टता के इस आंदोलन से जुड़ने के लिए और भी व्यापक संख्या में संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा। 
                                                   

                                                                                                      ******

 

•    Around 300 students with disabilities participated in SANGAM 2026 


                                                                              (Photo: SANGAM 2026)

New Delhi: IIT Delhi’s flagship inclusive inter-college sports meet, SANGAM 2026, organised for students with disabilities, has concluded successfully, marking a historic milestone for accessible sports in Indian higher education.

Organized by the Office of Accessible Education (OAE) under the Office of Diversity & Inclusion, SANGAM 2026 united around 300 students with disabilities from multiple IITs (IIT Delhi, IIT Gandhinagar, IIT Madras, IIT Kanpur, IIT Roorkee, IIT Kharagpur, IIT Hyderabad), University of Delhi (DU), Jawaharlal Nehru University (JNU), and various colleges in NCR.

India's para-athlete, Mr. Sharad Kumar, a high jump silver medalist at the 2024 Paris Paralympics, was the chief guest at the closing ceremony.

Prof. Rangan Banerjee, Director of IIT Delhi, graced the opening ceremony and inaugurated SANGAM 2026.


            
Photo: Indian Para high jumper Sharad Kumar (standing first on the right) at SANGAM’s closing ceremony

Breaking Barriers Through Inclusive Sports

SANGAM 2026 moved beyond traditional participation, offering a high-stakes competitive platform for athletes with diverse disabilities. The event featured a rigorous classification system to ensure fair and spirited competition:

•    Athletics: 100-meter sprints and field events across B1, B2, and B3 (visual impairment) categories.
•    Badminton: Specialized categories for Upper Limb (UL), Lower Limb (LL), Hearing Impairment, and Wheelchair Users.
•    Adaptive Sports: Blind Chess, Table Tennis, and both standard and Blind Cricket.

A New Benchmark for Gender & Diversity

A defining feature of SANGAM, the two-day event, was its commitment to Gender Inclusion. The cricket tournament notably featured inclusive teams, where all competed on the same squads—proving that athletic excellence transcends genders and disabilities.


                                                                                 (Photo: SANGAM 2026)

Key Results and Institutional Achievements

The competition saw intense rivalry between the country’s premier technical and liberal arts institutions, with top honors distributed across several campuses:

•    Cricket (Diverse Disabilities): IIT Kanpur emerged as the champions, with IIT Delhi securing the runner-up position.
•    Blind Cricket: Ramjas College (DU) took the first-place trophy, followed by Jawaharlal Nehru University (JNU) in second.
•    Chess: IIT Delhi claimed the top spot, defeating Hansraj College (DU) in a closely contested final.
•    Blind Chess: The University of Delhi swept the podium, with Kirori Mal College in 1st, Ramjas College in 2nd, and Hindu         College in 3rd.
•    Table Tennis and Badminton: Outstanding performances were recorded by athletes from IIT Madras, IIT Kharagpur, IIT             Kanpur, IIT Roorkee, IIT Gandhinagar, and multiple University of Delhi colleges, reflecting the expanding talent pool in              university-level participation.

A Vision for the Future

“SANGAM 2026 has successfully fostered a unique collaboration between premier technical institutes and central universities, setting a new benchmark for inclusive campus life. By bringing together a "Sangam" (confluence) of diverse abilities, the event has established a blueprint for accessible sporting ecosystems in higher education,” Prof. Deepak Kumar, Dean of Diversity and Inclusion, IIT Delhi, said.

Moving forward, IIT Delhi aims to scale SANGAM into a truly pan-India platform, inviting an even broader group of institutions to join the movement for equity and excellence in sports.
                                                                                           ******

Press Release Issued on 20-01-2026