News

Publish Date: March 2, 2026

IIT Delhi to Organise Anveshan 2026 for Final-Year UG and PG Students on March 21 | आई.आई.टी. दिल्ली स्नातक (यू.जी.) और स्नातकोत्तर (पी.जी.) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 21 मार्च को “अन्वेषण 2026” का आयोजन करेगा

Share this on

              

•    #ExperienceIITD through Anveshan: Innovation and Exploration Across Disciplines
•    Last date to register for Anveshan: March 15, 2026

New Delhi: IIT Delhi will organise ‘Anveshan: Innovation & Exploration Across Disciplines’ for final-year UG and PG students on 21st March 2026 at its Hauz Khas campus. Anveshan will provide final-year UG and PG students, who are aspiring to pursue higher studies at IIT Delhi, an opportunity to visit the Institute and engage in discussions with its faculty and students.

The prime reason for providing this opportunity is to help the students make informed career choices and provide them the right guidance at the right time.

The registration link for Anveshan 2026 is https://forms.gle/KVTZgTbJhShnfgVk7 and the last date to register is 15th March 2026. Students can watch the glimpses of Anveshan 2025 here: https://youtu.be/Rmk3iHRtX-Y?si=66L9Ea1gdUkZCY5K

Anveshan is being organised as part of the #ExperienceIITD initiative by the Office of Academic Outreach and New Initiatives, IIT Delhi.

Recently under the #ExperienceIITD initiative, IIT Delhi hosted an Open House in Kota where the JEE aspirants got an opportunity to interact with the students and faculty members of the Institute at the crucial time of their JEE preparation.

The Open House provided aspirants with guidance on their JEE preparation, as IIT Delhi students directly answered their preparation-related questions.

IIT Delhi has planned to organise the next Open Houses in Delhi, Hyderabad, and Bengaluru on 6-7th June 2026 for JEE Advanced qualified students. An online session, IITD Calling, has also been planned on 5th June 2026. Further details will be posted on the website (https://academicoutreach.iitd.ac.in/).

PG, Ph.D. Admissions Open for Academic Year 2026–27

The admission portal for foreign nationals seeking admission to Ph.D. and postgraduate programmes for the academic year 2026–27 (1st semester) is open now. The last date to apply is 30 March 2026 (4:00 p.m. IST). The requisite details are available at https://ecampus.iitd.ac.in/IPGADM/login.

The admission portal for Indian nationals for admission to Ph.D., M.Tech., M.S. (R), M.Des., M.P.P., M.A., and M.Sc. programs will open in the 3rd week of March 2026. The interested candidate may visit the Institute's website regularly for timely updates related to admission for next semester.

                                                                                                            ******


•    ‘अन्वेषण’ के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि: 15 मार्च, 2026

नई दिल्ली: आई.आई.टी. दिल्ली 21 मार्च 2026 को अपने हौज़ खास  परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के  विद्यार्थियों के लिए ‘अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स’ का आयोजन करेगा।

‘अन्वेषण’ स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के उन विद्यार्थियों के लिए एक पहल है जो आई.आई.टी. दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है। विभिन्न संस्थानों से ‘अन्वेषण’ में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को आई.आई.टी. दिल्ली का दौरा करने, तथा यहाँ के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

यह अवसर प्रदान करने का मुख्य कारण विद्यार्थियों को सोच-समझकर कैरियर चुनने में मदद करना और उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन प्रदान करना है।

अन्वेषण 2026” के लिए पंजीकरण लिंक https://forms.gle/KVTZgTbJhShnfgVk7 और पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2026 है। विद्यार्थी “अन्वेषण 2025” की झलकियां यहां देख सकते हैं:https://youtu.be/Rmk3iHRtX-Y?si=66L9Ea1gdUkZCY5K

अन्वेषण’ का आयोजन आई.आई.टी. दिल्ली के अकादमिक आउटरीच और नई पहल कार्यालय द्वारा '#एक्सपीरियंस-आई.आई.टी.डी.' पहल के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

हाल ही में '#एक्सपीरियंस-आई.आई.टी.डी.' पहल के तहत आई.आई.टी. दिल्ली ने कोटा में एक ओपन हाउस का आयोजन किया, जहां जे.ई.ई. उम्मीदवारों को जे.ई.ई. की तैयारी के महत्वपूर्ण समय में संस्थान के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला।

ओपन हाउस ने उम्मीदवारों को उनकी जे.ई.ई. तैयारी के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया, क्योंकि आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों ने सीधे उनकी तैयारी से संबंधित सवालों के जवाब दिए।

आई.आई.टी. दिल्ली ने जे.ई.ई. एडवांस्ड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 6-7 जून, 2026 को दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में अगले ओपन हाउस आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही,  5 जून, 2026 को एक ऑनलाइन सत्र, आई.आई.टी.डी. कॉलिंग की भी योजना बनाई गई है। इस बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट (https://academicoutreach.iitd.ac.in/) पर साझा की जाएगी।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के पी.जी., पीएच.डी. के लिए प्रवेश खुले हैं।

विदेशी नागरिकों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 (पहला  सेमेस्टर) के पीएच.डी. और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश पोर्टल अब खुल चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2026 (शाम 4:00 बजे  IST) है। अपेक्षित विवरण https://ecampus.iitd.ac.in/IPGADM/login पर उपलब्ध है।\

भारतीय नागरिकों के लिए पीएच.डी., एम.टेक, एम.एस.(आर.), एम.डिज़ाइन., एम.पी.पी., एम.ए. और एम. एससी. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश पोर्टल मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह में खोला जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अगले सेमेस्टर के प्रवेश से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से संस्थान की  वेबसाइट पर देख सकते हैं।   

                                                                                                          ******