News

Publish Date: January 30, 2026

उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (eDC), आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा BECon’26 का आयोजन | Entrepreneurship Development Cell (eDC), IIT Delhi to Organise BECon’26, One of India’s Largest Student-Led Entrepreneurship Summits

Share this on

उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (eDC,), आई.आई.टी. दिल्ली,  देश के सबसे बड़े विद्यार्थी-नेतृत्व वाले उद्यमिता सम्मेलनों में से एक, व्यवसाय और उद्यमिता सम्मेलन (BECon’26) का आयोजन कर रहा है।

BECon’26 30 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आई.आई.टी. दिल्ली के परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य सम्मेलन के साथ “इंजीनियरिंग द माइंड ऑफ मशीन: क्राफ्टेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” थीम को बढ़ावा देने हेतु देश भर के टाइकून संस्थापकों, CXOs, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, उच्च सरकारी अधिकारियों, तकनीकी नेताओं और युवा स्टार्टअप निर्माताओं को एक ही मंच पर लाने के लिए तैयार है।

BECon’26 भारत की प्रमुख उद्यमिता आवाज़ों को एक मंच देता है, जिसमें 5,000 से अधिक संस्थानों, इनक्यूबेटर्स और एक्सेलेरेटर का प्रतिनिधित्व शामिल है। इस सम्मेलन में कई प्रभावशाली वक्तागण जैसे कि संजीव बिखचंदानी (संस्थापक, इन्फो एज इंडिया), प्रथम मित्तल (संस्थापक, मास्टर्स यूनियन), अश्नीर ग्रोवर (सह-संस्थापक, भारतपे), राघव चंद्र (सह-संस्थापक, अर्बन कंपनी), वैभव तिवारी (सह-संस्थापक, पोर्टिया), नितिन जैन (ऑफ बिजनेस), शैलाज नाग (पेयू), नितन त्यागी (संस्थापक, डिफाइननेक्स्ट टेक्नॉलजीज़), तन्मय भट्ट (कंटेट क्रिएटर और उद्यमी) और कई अन्य शामिल होंगे। यह मंच उद्यमिता निर्माण, स्टार्टअप स्केलिंग और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में गहन जानकारी प्रदान करेगा।

सम्मेलन में मूनशॉट, ब्लूप्रिंट, पिचिंग और फंडिंग प्लेटफॉर्म, इनक्यूबेटर्स सम्मेलन, नेटवर्किंग सत्र, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन, स्टार्टअप एक्सपो, ऑटो और टेक एक्सपो, हैंड्स-ऑन स्टार्टअप कार्यशालाएँ, नीति-केन्द्रित चर्चाएं, क्रिएटर्स सम्मेलन और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं, जो सीखने, साझेदारी और क्रियान्वयन के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेंगे।

भारत के अग्रणी और सबसे प्रतिष्ठित नवाचार व नेतृत्व संस्थानों में से एक, आई.आई.टी. दिल्ली में आयोजित होने वाला BECon’26 देश की अगली पीढ़ी के संस्थापकों, विचारकों और परिवर्तनकर्ताओं को आकार देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।

मुख्य सम्मेलन की पूर्वसंध्या पर, BECon’26 ने मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, गुवाहाटी और जयपुर में क्षेत्रीय राउंड भी आयोजित किए, जिससे स्थानीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में मजबूत सहभागिता देखने को मिली। इन संस्करणों ने विद्यार्थी संस्थापकों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग जगत के लीडर्स को एक मंच पर लाया जिसका राष्ट्रीय स्तर पर सार्थक प्रभाव पड़ा।

BECon’26: https://becon.edciitd.com/

The Entrepreneurship Development Cell (eDC), IIT Delhi, is organising the Business and Entrepreneurship Conclave (BECon’26), one of the country’s largest student-led entrepreneurship summits.

BECon’26 is set to bring together tycoon founders, CXOs, investors, policymakers, top government officials, technology leaders, and young startup builders from across the country on a single unified platform to promote the theme of “Engineering the Mind of Machines: Crafted in India for the World,” with the main summit scheduled to convene on the IIT Delhi campus from 30th January to 1st February, 2026.

BECon’26 brings together India’s leading entrepreneurial voices with representation from over 5,000 institutes, incubators, and accelerators. The summit will feature an influential speaker lineup including Sanjeev Bikhchandani (Founder, Info Edge India), Pratham Mittal (Founder, Masters’ Union), Ashneer Grover (Co-founder, BharatPe), Raghav Chandra (Co-founder, Urban Company), Vaibhav Tewari (Co-founder, Portea), Nitin Jain (Off Business), Shailaz Nag (PayU), Nitan Tyagi (Founder, DefineNxt Technologies), Tanmay Bhat (content creator & entrepreneur), and many others. The platform will offer insight across venture building, scaling startups, and innovation ecosystems.

The summit comprises a curated set of events like Moonshot, Blueprint, pitching and funding platforms, the incubators summit, networking sessions, national-level hackathons in collaboration with the Ministry of Home Affairs (Government of India), Startup Expo, Auto and Tech Expos, hands-on startup workshops, policy-focused discussions, creators conclave and many more, creating a comprehensive platform for learning, collaboration, and execution.

Anchored at IIT Delhi, one of India’s foremost and most prestigious institutions of innovation and leadership, BECon’26 stands as a defining platform shaping the country’s next generation of founders, thinkers, and changemakers.

In the run-up to the main summit, BECon’26 also conducted regional rounds across Mumbai, Chennai, Bengaluru, Guwahati, and Jaipur, driving strong engagement within local startup ecosystems. These editions brought together student founders, startups, investors, and industry leaders, creating significant national-level impact.

BECon’26: https://becon.edciitd.com/

                                                                                                                 ******