News

Publish Date: February 23, 2026

IIT Delhi Signs MoU with Jindal Steel to Establish Nodal Centre of Excellence for Structural Steel Research and Innovation | संरचनात्मक स्टील अनुसंधान में नया कदम: आई.आई.टी. दिल्ली ने जिंदल स्टील के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

Share this on


•    CoE to focus on modern design methods, sustainability, and multi-hazard resilient construction, with emphasis on high-strength steel.

•    A coordinated national ecosystem for steel construction is to be developed by linking leading IITs.

New Delhi: The Indian Institute of Technology Delhi (IIT Delhi) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Jindal Steel to establish a Nodal Centre of Excellence (CoE) dedicated to advancing structural steel research, design innovation, and skilling, with a strong focus on high-strength and performance-oriented steel applications. 

Expanded use of structural steel in construction can enable more sustainable buildings, lower life-cycle costs, and faster infrastructure delivery across India.

The Nodal CoE will act as a translational platform connecting research, design, fabrication, and construction. It will advance high-strength structural steel applications across housing, bridges, tall buildings, and industrial structures. The Centre will work toward modernising codes, standards, and design methodologies, promoting performance-based design, durability, low-damage systems, multi-hazard resilience, and reduced carbon footprint.

The CoE will also drive nationwide capacity building through workshops, specialised courses, digital platforms, and direct design support for infrastructure projects. Chair Professorships will be established to attract global expertise and strengthen industry-linked research in performance-oriented structural steel.

As a national nodal body, the Centre will align multiple Centres of Excellence, IITs, ministries, industry stakeholders, and professional bodies to ensure coordinated research, skill development, technology transfer, and outreach.

Commenting on the partnership, Prof. Rangan Banerjee, Director, IIT Delhi, said, “We are pleased to partner with Jindal Steel to establish this Nodal Centre of Excellence at IIT Delhi. The Centre will bring academic rigour and continuity to structural steel research, particularly in high-strength applications. Together, we have identified the need to systematically review design methodologies and performance frameworks suited to Indian conditions. Through this collaboration, IIT Delhi will generate knowledge, develop reference materials, and support capacity building for the engineering community. It will also enable sustained dialogue between researchers, policymakers, and professionals — essential for advancing structural steel construction in India.”

As the Nodal Institute, IIT Delhi will provide technical leadership under a hub-and-spoke model. IIT Bombay, IIT Hyderabad, IIT Madras, and IIT Roorkee will contribute through research, outreach, training, curriculum development, and handbook preparation, creating a structured national framework to strengthen structural steel construction.

Mr. Gautam Malhotra, CEO, Jindal Steel, added, “India stands at a crucial stage in its infrastructure development. While steel production capacity is strong, the ecosystem for high-strength, performance-oriented structural steel must be strengthened. This partnership with IIT Delhi is a strategic step toward modernising design standards, advancing research, and enabling scalable infrastructure solutions. By aligning research, innovation, and industry practice, we are laying the foundation for a more resilient and sustainable built environment. We look forward to working with IIT Delhi and the wider IIT network to develop construction solutions that are safer, more sustainable, and globally competitive”.

The MoU supports India’s broader infrastructure modernisation agenda by strengthening standards, deepening research integration, and enhancing technical capabilities. By bringing academia and industry closer, the Nodal Centre of Excellence will help build a resilient and sustainable steel construction ecosystem aligned with the vision of Viksit Bharat 2047.
                                                                                                                  ******

 

● उत्कृष्टता केंद्र (सी.ओ.ई.) आधुनिक डिज़ाइन विधियों, सततता तथा बहु-आपदा सहनशील निर्माण पर केंद्रित होगा, जिसमें उच्च-क्षमता स्टील पर विशेष बल दिया जाएगा।

● प्रमुख आई.आई.टी. संस्थानों को आपस में जोड़कर स्टील निर्माण हेतु समन्वित राष्ट्रीय इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आई.आई.टी. दिल्ली) ने संरचनात्मक स्टील अनुसंधान, डिज़ाइन नवाचार तथा कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिंदल स्टील के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत उच्च-क्षमता एवं निष्पादन-केंद्रित स्टील अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान देते हुए एक नोडल उत्कृष्टता केंद्र (सी.ओ.ई.) की स्थापना की जाएगी।

निर्माण क्षेत्र में संरचनात्मक स्टील के व्यापक उपयोग से अधिक टिकाऊ भवन निर्माण, जीवन-चक्र लागत में कमी तथा पूरे भारत में तेज़ अवसंरचना की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।

नोडल सी.ओ.ई. अनुसंधान, डिज़ाइन, फैब्रिकेशन तथा निर्माण को जोड़ने वाले रूपांतरकारी मंच के रूप में कार्य करेगा। यह आवास, पुल, ऊंची इमारतों तथा औद्योगिक संरचनाओं में उच्च-क्षमता संरचनात्मक स्टील के अनुप्रयोगों को प्रोत्साहित करेगा। यह केंद्र कोड, मानक एवं डिज़ाइन कार्यप्रणालियों के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य करेगा तथा निष्पादन-केंद्रित डिज़ाइन, मजबूती, न्यून-क्षति प्रणालियाँ, बहु-आपदा सहनशीलता तथा कार्बन फुटप्रिन्ट में कमी को बढ़ावा देगा।

सी.ओ.ई. कार्यशालाओं, विशेष पाठ्यक्रमों, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अवसंरचना परियोजनाओं हेतु प्रत्यक्ष डिज़ाइन सहायता के माध्यम से राष्ट्रव्यापी क्षमता निर्माण को भी बढ़ावा देगा। निष्पादन-केंद्रित संरचनात्मक स्टील के क्षेत्र में वैश्विक विशेषज्ञता को आकर्षित करने तथा उद्योग-संबद्ध अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए चेयर प्रोफेसरशिप्स की स्थापना की जाएगी।

एक राष्ट्रीय नोडल निकाय के रूप में यह केंद्र विभिन्न उत्कृष्टता केंद्रों (सी.ओ.ई.), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, मंत्रालयों, औद्योगिक हितधारकों तथा पेशेवर निकायों को समन्वित रूप से जोड़ते हुए अनुसंधान, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं जनसंपर्क गतिविधियों को एकीकृत दिशा प्रदान करेगा।

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, प्रो. रंगन बनर्जी, निदेशक, आई.आई.टी. दिल्ली ने कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आई.आई.टी. दिल्ली में इस नोडल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु हमने जिंदल स्टील के साथ साझेदारी की है। यह केंद्र विशेष रूप से उच्च-क्षमता अनुप्रयोगों के संदर्भ में संरचनात्मक स्टील अनुसंधान को शैक्षणिक गंभीरता एवं निरंतरता प्रदान करेगा। हमने संयुक्त रूप से भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिज़ाइन कार्यप्रणालियों एवं निष्पादन ढांचों की व्यवस्थित समीक्षा की आवश्यकता की पहचान की है। इस साझेदारी के माध्यम से आई.आई.टी. दिल्ली ज्ञान का सृजन करेगा, संदर्भ सामग्री विकसित करेगा तथा इंजीनियरिंग समुदाय के लिए क्षमता निर्माण को समर्थन प्रदान करेगा। यह शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के बीच निरंतर संवाद, जो भारत में संरचनात्मक इस्पात निर्माण के उन्नयन के लिए आवश्यक है, को संभव बनाएगा।”   

नोडल संस्थान के रूप में, आई.आई.टी दिल्ली हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत तकनीकी नेतृत्व प्रदान करेगा। आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. हैदराबाद, आई.आई.टी. मद्रास, और आई.आई.टी. रुड़की अनुसंधान, प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, और हैंडबुक तैयार करने के माध्यम से योगदान देंगे, जिससे संरचनात्मक स्टील निर्माण को मजबूत करने के लिए एक संरचित राष्ट्रीय ढांचा तैयार होगा।

श्री गौतम मल्होत्रा, सी.ई.ओ.,जिंदल स्टील ने कहा, "भारत अपनी अवसंरचना विकास के महत्वपूर्ण चरण में है। यद्यपि स्टील उत्पादन क्षमता मजबूत है,  अत: उच्च-क्षमता और प्रदर्शन-उन्मुख संरचनात्मक स्टील के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। आई.आई.टी. दिल्ली के साथ यह साझेदारी डिज़ाइन मानकों के आधुनिकीकरण, अनुसंधान के उन्नयन, और स्केलेबल अवसंरचना समाधानों को सक्षम करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। अनुसंधान, नवाचार, और उद्योग की कार्यप्रणालियों को समन्वित कर, हम एक अधिक मजबूत और सतत निर्माण पर्यावरण की नींव रख रहे हैं। हम आई.आई.टी. दिल्ली और आई.आई.टी. के व्यापक नेटवर्क के साथ मिलकर एक अधिक सुरक्षित, अधिक सतत, और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी निर्माण समाधान विकसित करने की उम्मीद करते हैं।"

समझौता ज्ञापन मानकों को सुदृढ़ करते हुए, अनुसंधान के एकीकरण को गहरा करते हुए और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारत की व्यापक अवसंरचना आधुनिकीकरण योजना का समर्थन करता है। अकादमिक और उद्योग क्षेत्र को एक साथ लाते हुए, नोडल उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) "विकसित भारत 2047" के दृष्टिकोण के अनुरूप एक मजबूत और सतत स्टील निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करेगा। 
                                                                                                   ******

 (NB: In case of any doubt the English version press release should be treated as final)