संकाय के लिए

नियमित कैडर के अतिरिक्त संकाय भर्ती

अपनी पारंपरिक शैक्षणिक प्रथाओं को आगे बढ़ाते हुए, आई.आई.टी. दिल्ली ने नियमित संकाय के अलावा अन्य संकाय के विभिन्न कैडर स्थापित किए हैं। ये संकाय सदस्य संस्थान की बौद्धिक पूंजी को सुदृढ़ करते हैं और उसके शोध निष्पादन में योगदान देते हैं। यह छात्रों को उनकी आयु, शैक्षणिक पृष्ठभूमि या पेशे की परवाह किए बिना अनुभवी व्यक्तियों से सीखने और अपने शैक्षिणिक अनुभव में व्यापक दृष्टिकोण जोड़ने में मदद करता है। ये पद एक निश्चित कार्यकाल के लिए हैं। ये पूर्णकालिक पदों की आयु सीमा निर्धारित है और अंशकालिक नियुक्तियों में ऐसी कोई सीमा नहीं होती।

यह तालिका विभिन्न पदों के लिए नियमों का सारांश प्रस्तुत करती है। आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न अस्थाई संकाय पदों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है। हमारी अनेक शैक्षणिक इकाइयों में से किसी एक में अपना उपयुक्त स्थान खोजें और अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करें!

ख. मानद संकाय: संस्थान प्रतिष्ठित शिक्षाविदों/ पेशेवरों, जिनमे स्वयं के सेवानिवृत्त संकाय सदस्य भी शामिल होते हैं, को मानद संकाय का दर्जा देकर और उन्हें व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित कर सम्मानित करता है। यह एक अंशकालिक नियुक्ति है जिसमे आयु की कोई सीमा नहीं है।

ग. विजिटिंग फैकल्टी/संकाय: अतिथि संकाय सदस्य ऐसे शिक्षाविद या वरिष्ठ उद्योग पेशेवर होते हैं जो कम समय के लिए पूर्ण-कालिक आधार पर आई.आई.टी. दिल्ली में शामिल होते हैं। वे अपने कार्य से सेवानिवृत्त हो सकते हैं या अवकाश (सबैटिकल) पर हो सकते हैं। ये पद विचारों और दृष्टिकोणों के अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। अतिथि संकाय सदस्यों की नियुक्ति नई गतिविधियों और अतिथि संकाय के मूल संगठन के साथ सहयोग विकसित करने में भी मदद कर सकती है। इन पदों के लिए आयु सीमा 70 वर्ष है।

घ. प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (PoP) और एडजंक्ट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (APoP): 15 वर्षों के पेशेवर अनुभव वाले प्रतिष्ठित पेशेवर, जो गैर-शैक्षणिक/औद्योगिक पृष्ठभूमि वाले हैं, विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (पीओपी) और एडजंक्ट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (एपीओपी) के स्तर पर संकाय पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लीडरशिप पदों पर काम करते समय उनके प्रोफेशनल काम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा होना चाहिए। इस पद के लिए उन्नत शैक्षणिक डिग्री आवश्यक नहीं मानी जाती है।

ड. सहायक संकाय (Adjunct Faculty): सहायक संकाय पद आई.आई.टी. दिल्ली में अंशकालिक है। वे शिक्षाविद, विद्वान, प्रैक्टिशनर, नीति निर्माता और कुशल पेशेवर हो सकते हैं। वे आई.आई.टी. दिल्ली में पढ़ा सकते हैं। वे आई.आई.टी. दिल्ली के विकास में मार्गदर्शन करने में मदद कर सकते हैं। वे आई.आई.टी. दिल्ली और अन्य संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग विकसित कर सकते हैं। इस पद के लिए उच्चतर डिग्री आवश्यक नहीं है तथा कोई आयु सीमा भी नहीं है।

च. अतिथि संकाय (Guest Faculty): आई.आई.टी. दिल्ली के बाहर के विशेषज्ञों को उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में अध्यापन या सह-अध्यापन के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। यह एक सीमित अंशकालिक नियुक्ति है और आयु कोई बाधा नहीं है।

किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए, कृपया संबंधित शैक्षणिक इकाई (https://home.iitd.ac.in -> Academics) से संपर्क करें।