ओ.बी.सी. कल्याणकारी संघ/प्रकोष्ठ का गठन
आई.आई.टी. दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने ओ.बी.सी. कल्याणकारी संघ/ प्रकोष्ठ के गठन और कार्यादेश को निम्नलिखितानुसार स्वीकृति दी है:
कार्यादेश
- • संस्थान में ओ.बी.सी. के लिए आरक्षण नीति लागू करना।
- • प्रवेश, शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्तियों के संबंध में आरक्षण नीतियों को लागू करना।
- • भारत सरकार द्वारा आरक्षण के उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुवर्ती उपाय करना।
- • भारत सरकार की नीति और कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण नीति और योजनाओं को लागू करना, निरंतर उनकी निगरानी और मूल्यांकन करना।
- • ओ.बी.सी. विद्यार्थियों को उनके सामाजिक मूल के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचाने हेतु अधिकारियों/ संकाय सदस्यों की निगरानी करना।
- • यदि ऐसी कोई घटना प्राधिकृत अधिकारियों के संज्ञान में आती है, तो दोषी अधिकारी/ संकाय सदस्य के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना।
- • ओ.बी.सी. विद्यार्थियों/ संकाय सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से प्राप्त भेदभाव की शिकायतों पर ध्यान देने के लिए एक समिति का गठन करना।
ओ.बी.सी. कल्याणकारी प्रकोष्ठ के कार्य
- • भारत सरकार और आयोग के आदेशों और निर्णयों को प्रसारित करना।
- • अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के विभिन्न पहलुओं पर भारत सरकार के आदेशों के बारे में रिपोर्ट और जानकारी एकत्र करना, ताकि आयोग द्वारा नई नीतियों का निर्माण या मौजूदा नीतियों में संशोधन किया जा सके।
- • उपरोक्त एकत्रित जानकारी का विश्लेषण करना और आगे मंत्रालय को भेजने के लिए रिपोर्ट और सार तैयार करना।
- • ओ.बी.सी. उम्मीदवारों से उनके प्रवेश, भर्ती, पदोन्नति और इसी तरह के अन्य मामलों के बारे में प्राप्त अभ्यावेदनों पर कार्रवाई करना।
- • यदि सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया जाता है तो उपचारात्मक कोचिंग योजना के कार्यान्वयन की निगरानी करना।
- • ओ.बी.सी. विद्यार्थियों और कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों को देखना और उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को हल करने में उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना।
- • ओ.बी.सी. समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर ओ.बी.सी. का एक रोजगार रजिस्टर बनाना।
- • आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा से वंचित समुदाय के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर सौंपा गया कोई अन्य कार्य।
- • जाति भेदभाव की घटनाओं से निपटने के दौरान संस्थान के अधिकारियों/संकाय सदस्यों को अधिक संवेदनशील होने के लिए जागरूक करना।
ओ.बी.सी. कल्याणकारी संघ/ प्रकोष्ठ का गठन
1. ओ.बी.सी. संपर्क अधिकारी, प्रो. अशोक कुमार पटेल (के.एस.बी.एस.) – अध्यक्ष
2. डॉ. नीरज कुमार चौरसिया, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, आई.आई.टी. दिल्ली
3. प्रो. प्रणव किशोर मुदुली, भौतिकी विभाग
4. प्रो. हरिप्रसाद पी., ग्रामीण विकास और प्रौद्योगिकी केंद्र
5. प्रो. अमित प्रियदर्शी, गणित विभाग
6. श्री मो. शमीम, उप कुलसचिव (लेखा)
7. सुश्री रमा शर्मा, सहायक कुलसचिव (भर्ती प्रकोष्ठ)
8. श्री निखिल कुमार, प्रशासनिक सहायक (विधि प्रकोष्ठ)
9. सुश्री मोनिका, प्रशासनिक सहायक (डीन संकाय कार्यालय)
10. सुश्री सानिया इरफान, पीएच.डी. स्कॉलर, मानविकी एवं समाज विज्ञान विभाग
11. सुश्री नीकिता (2021CH10416), बी. टेक. रासायनिक इंजीनियरी
ओबीसी कल्याण प्रकोष्ठ
| संपर्क अधिकारी का नाम | प्रो. अशोक कुमार पटेल |
| पदनाम | सह प्रोफेसर |
| पता | कुसुमा जैव विज्ञान स्कूल, आई.आई.टी. दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली, 110016 |
| संपर्क नंबर | 011-2659-7528 |
| ई-मेल | obcwlfr@admin.iitd.ac.in, ashokpatel@iitd.ac.in |
| मिलने का समय | अपराह्न 12:30 बजे से अपराह्न 1:30 तथा सायं 05:00 से सायं 06:00 |
| मिलने का स्थान | कक्ष 306, कुसुमा जैव विज्ञान स्कूल, आई.आई.टी. दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली, 110016 |
ओ.बी.सी. कल्याण संघ/ प्रकोष्ठ ओ.बी.सी. कर्मचारियों/ विद्यार्थियों से प्राप्त शिकायतों को देखता है और उन्हें उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को हल करने में आवश्यक सहायता प्रदान करता है।
शिकायतों को obcwlfr@admin.iitd.ac.in पर एक ई-मेल द्वारा रिपोर्ट किया जा सकता है। ओ.बी.सी. कल्याण प्रकोष्ठ, आई.आई.टी. दिल्ली, हौज खास, 110016 के कार्यालय में शिकायत की हार्डकॉपी भी प्रस्तुत की जानी चाहिए।
संघ/ प्रकोष्ठ या संपर्क अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों को ओ.बी.सी. कल्याण संघ/ प्रकोष्ठ समिति द्वारा सभी हितधारकों को बताया जाता है। समिति आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है।