संकाय के लिए

अतिथि गृह

आई.आई.टी. दिल्ली परिसर में दो अतिथि गृह हैं- गुलमोहर एवं अमलतास। नए संकाय सदस्य कार्यभार ग्रहण करने के समय सामान्यतः गुलमोहर अतिथि गृह में ठहरते हैं। संकाय सदस्य, परिसर में आगंतुकों के ठहरने के लिए इन अतिथि गृहों में कमरे आरक्षित करवा सकते हैं। ये आगंतुक निजी अतिथि अथवा व्यावसायिक अतिथि (जैसे- सम्मेलन प्रतिभागी, समिति सदस्य, अतिथि वक्ता आदि) हो सकते हैं। व्यावसायिक अतिथियों के रहने का भुगतान आई.आर.डी. अथवा आई.आई.टी. दिल्ली के खातों के माध्यम से किया जा सकता है। निजी अतिथि तत्काल भुगतान कर सकते हैं अथवा मेज़बान संकाय सदस्य को बिल दिया जा सकता है। अतिथि गृहों के शुल्क पर सब्सिडी दी गई है। अतिथि गृह की बुकिंग ई.आर.पी. के माध्यम से की जा सकती है।