आई.आई.टी. दिल्ली में प्रोत्साहन
आई.आई.टी. दिल्ली अपने संकाय सदस्यों को लगातार स्वयं को चुनौती देने और उच्च शिक्षण/शोध करने के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से असाधारण प्रतिभा को मान्यता दी जाती है और उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। प्रोत्साहनों का सारांश यहाँ देखें।
युवा संकाय प्रोत्साहन फैलोशिप (YFIF)
आई.आई.टी. दिल्ली युवा शिक्षाविदों को करियर की शुरुआत से ही सहयोग और समर्थन देता है। युवा संकाय प्रोत्साहन फेलोशिप (YFIF) योजना (जो अल्युमनी या उद्योग द्वारा प्रायोजित होता है) के तहत युवा संकाय सदस्यों को रु. 25,000 प्रति माह का मानदेय प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। नियुक्ति की तिथि से प्रथम तीन वर्षों के भीतर आने वाले वे संकाय सदस्य, जो अभी तक वेतन स्तर 13ए1 पर नहीं पहुँचे हैं, इस योजना के पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया
'युवा संकाय प्रोत्साहन फैलोशिप' (YFIF) चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर सहायक प्रोफेसरों (संकायों) को प्रदान की जाती है। इसकी अवधि की जानकारी के लिए युवा संकाय प्रोत्साहन फैलोशिप (YFIF) विषयक अधिसूचना देखें। युवा संकाय प्रोत्साहन फैलोशिप (YFIF) के मानदेय के संबंध में अधिसूचना देखें।
संकाय अनुसंधान यात्रा पुरस्कार (FRTA)
'संकाय अनुसंधान यात्रा पुरस्कार' (FRTA) के तहत संकाय सदस्यों को सम्मेलनों, सेमिनारों, कार्यशालाओं, पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसका उपयोग विश्वविद्यालयों, उत्कृष्टता केंद्रों, उद्योग, अल्युमनी कार्यक्रमों और अन्य ऐसी गतिविधियों में जाने के लिए भी किया जा सकता है, जो संकाय सदस्यों या संस्थान के लिए लाभकारी हों। संकाय अनुसंधान यात्रा पुरस्कार (FRTA) में यात्रा व्यय, आवास एवं भोजन, दैनिक भत्ता, पंजीकरण शुल्क, वीज़ा, स्वास्थ्य बीमा और अन्य संबंधित खर्चों को कवर किया जा सकता है।
यह पुरस्कार हमारे अल्युमनी (श्री अनुराग दीक्षित) की मदद से शुरू किया गया है। चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों वाले समझौता ज्ञापन को देखने हेतु यहां क्लिक करें।
संकाय अनुसंधान पुरस्कार (FRA)
'संकाय अनुसंधान पुरस्कार' विज्ञान, प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास में उत्कृष्टता और उपलब्धियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करता है। इसके तहत पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है और यह वार्षिक रूप से दिया जाता है।
संकाय अनुसंधान पुरस्कार (FRA) के लिए आवेदन:
पुरस्कारों के लिए 'आवेदन आमंत्रण' की घोषणा के वक़्त आई.आई.टी. दिल्ली की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाता है। संकाय सदस्यों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड के साथ प्रत्येक पुरस्कार का विवरण भी साझा किए जाते हैं।
संकाय अनुसंधान पुरस्कारों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
i. इन पुरस्कारों के लिए आवेदन एक वर्ष विशेष के लिए आमंत्रित किए जाते हैं और वे केवल उस वर्ष के लिए ही मान्य होते हैं।
ii. किसी भी संकाय सदस्य को एक समय में केवल एक पुरस्कार के लिए गिना जाएगा और वे आई.आई.टी. दिल्ली में अपने कार्यकाल में प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम एक पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यदि कोई संकाय सदस्य मानदंड पूरा करते हैं तो वे इन पुरस्कारों में से एकाधिक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
iii. प्रत्येक आवेदन को पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के अंतिम चयन से पहले संस्थान के निदेशक द्वारा गठित एक विशेष समिति द्वारा जांच किया जाएगा और फिर इसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों वाली बाहरी समिति के पास अग्रेषित किया जाएगा। किसी भी श्रेणी में पुरस्कारों को बाहरी समिति के विवेकानुसार कई संकाय सदस्यों के बीच साझा किए जा सकते हैं।
यदि इन पुरस्कारों से संबंधित आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप deanf@iitd.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
आई.आई.टी. दिल्ली में चेयर पद
आई.आई.टी. दिल्ली में चेयर पद उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान वाले संकाय सदस्यों को प्रदान किए जाते हैं। चेयर पद प्रदान करने का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्रों में शिक्षण, अनुसंधान और विकास में उत्कृष्टता और नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा उद्योग और शैक्षणिक जगत के बीच व्यापक संपर्क को सुविधाजनक बनाना है।
संस्थान के अल्युमनी और शुभचिंतकों से प्राप्त दान के साथ एक्सटर्नल चेयर्स बनाए गए हैं। इसके अलावा, आई.आई.टी. दिल्ली ने इंस्टीट्यूट चेयर्स पद बनाए हैं जिन्हें संस्थान द्वारा सीधे वित्तपोषित किया जाता है।
पात्रता: प्रत्येक चेयर पद का लक्ष्य और पात्रता मानदंड अलग होता है। सामान्य तौर पर, सभी चेयर पदों के लिए अनुसंधान और शिक्षण में प्रदर्शित उत्कृष्टता आवश्यक होती है। यदि किसी चेयर पद की स्थापना वाले समझौता ज्ञापन (MoU) में किसी विशेष विषय, अनुसंधान क्षेत्र या विशेषज्ञता का स्पष्ट उल्लेख है, तो केवल वही संकाय सदस्य पात्र होंगे जिनके पास MoU में निर्दिष्ट आवश्यक विशेषज्ञता हो। चेयर पदों के लिए आवेदन संबंधी दिशानिर्देश देखें।
आई.आई.टी. दिल्ली के बाहर के विशेषज्ञों को भी आई.आई.टी. दिल्ली में किसी पद पर उनकी नियुक्ति (जिसमे नियमित/ विजटिंग/ एमेरिटस संकाय पद सहित) के साथ चेयर पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
चेयर की अवधि: चेयर पद के तहत नियुक्ति सामान्यत: तीन वर्षों की अवधि के लिए होती है, जिसे पांच वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह नियुक्ति संकाय सदस्य के कार्यकाल अवधि से अधिक नहीं हो सकती है।
चौथे और पाँचवें वर्ष में निरंतरता तीसरे वर्ष के अंत में समीक्षा के अधीन होगी। इसके अलावा, किसी व्यक्ति को बिना विराम के 5 वर्षों की अवधि के लिए किसी भी संख्या में पुनर्नियुक्ति हेतु विचार किए जाने योग्य माना जा सकता है।
अनुसंधान अनुदान: चेयर के रूप में नियुक्त संकाय सदस्य को प्रति वर्ष 5 लाख रूपए का अनुसंधान अनुदान प्राप्त होता है। इस कुल राशि में से, वे प्रति माह रु. 25,000 तक का मानदेय प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं।
अनुसंधान अनुदान का प्रबंधन आईआरडी के PDF परियोजना के माध्यम से किया जाता है और इसका उपयोग किसी भी शैक्षणिक उद्देश्य के लिए किया जा सकता है। उदाहरणों में अनुसंधान विद्यार्थियों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान, घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा व्यय (स्वयं, विद्यार्थी, सहयोगी आदि), भारत या विदेश में विशेष प्रशिक्षण के व्यय, उपकरण, सामग्री और पुस्तकों की खरीद आदि शामिल हैं।
चेयर के लिए आवेदन: इच्छुक संकाय सदस्य आई.आई.टी. दिल्ली की वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन कर चेयर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि वे उन पदों की पात्रता पूरी करते हैं, तो वे कई चेयर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति एक समय में एक से अधिक चेयर पद नहीं रख सकता, चाहे वह बाहरी रूप से वित्त पोषित चेयर (externally funded chair) हो या संस्थान चेयर (institute chair)। संस्थान चेयर को छोड़कर, अन्य सभी बाहरी वित्तपोषित चेयर पद के लिए केवल एक ही रिक्ति होती है।
चयन प्रक्रिया: एक एकल स्थायी चयन समिति, जिसमें सभी प्रमुख विषयों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित सदस्य शामिल होते हैं, सामान्यतः वर्ष में दो बार बैठक करती है और संस्थान में सभी चेयर प्रोफेसरों की नियुक्ति के मामलों पर विचार करती है। चेयर पद के चयन की प्रक्रिया को समझने के लिए दिशानिर्देश देखें।
उच्च प्रशासनिक ग्रेड (HAG):
अनुभवी प्रोफेसर (जिनके पास प्रोफेसर स्तर पर कम से कम 6 वर्षों की सेवा का अनुभव हो) 'उच्च प्रशासनिक ग्रेड' (HAG) के पात्र होते हैं। HAG नियुक्ति नियम भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार होते हैं और यह उच्च वेतन प्रदान करता है। HAG से संबंधित दिशानिर्देश देखें।
If something here needs a makeover, or you want to add something, please contact facindcell@iitd.ac.in .. Last updated: September 2021