आई.आई.टी. दिल्ली गुणवत्तापूर्ण एवं योग्य इंजीनियर-वैज्ञानिक तैयार करने के मकसद से विज्ञान आधारित अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) शिक्षा प्रदान करता है। यहाँ का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यापक ज्ञान प्रदान करता है और साथ ही, विद्यार्थियों में जीवन-पर्यन्त सीखने और अन्वेषण की प्रवृत्ति का विकास करता है। विभागों की गतिविधियों में सभी स्तरों पर शिक्षण और अनुसंधान शामिल हैं।