सतत शिक्षा कार्यक्रम (कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम-सी.ई.पी.)
सतत शिक्षा कार्यक्रम (कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम-सी.ई.पी.) पेशेवरों के लिए उपलब्ध हैं, जिनका उद्देश्य औद्योगिक चुनौतियों का सामना करने, परिचालन एवं रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के लिए उनके कौशल को बनाए रखना, विकसित करना एवं विविधीकृत करना है। ये शैक्षणिक कार्यक्रम आई.आई.टी. दिल्ली के संकाय सदस्यों द्वारा संचालित किए जाते हैं।
आई.आई.टी. दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की सूची यहाँ देखें। संकाय सदस्यों को अपनी विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा उन्हें प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ये कार्यक्रम व्यक्तिगत रूप से अथवा एकाधिक संकाय सदस्यों के सहयोग से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम- QIP)
गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम- QIP) भारत सरकार द्वारा समर्थित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित डिग्री-स्तरीय इंजीनियरी संस्थानों में शिक्षकों की विशेषज्ञता एवं क्षमताओं का उन्नयन करना है। भारत के इंजीनियरी क्षेत्र में क्यू.आई.पी. केंद्र स्थापित हैं, जिनमें से 11 केंद्रों को प्रमुख क्यू.आई.पी. केंद्र के रूप में नामित किया गया है। आई.आई.टी. दिल्ली इन्हीं प्रमुख क्यू.आई.पी. केंद्रों में से एक है।
आई.आई.टी. दिल्ली के संकाय सदस्य क्यू.आई.पी. के अंतर्गत अल्पकालिक पाठ्यक्रम, कार्यशालाएँ तथा संगोष्ठियाँ आयोजित कर सकते हैं। क्यू.आई.पी. कार्यक्रम के अंतर्गत ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री-स्तरीय संस्थानों के संकाय सदस्यों को आई.आई.टी. दिल्ली में स्नातकोत्तर तथा पीएच.डी. डिग्री कार्यक्रमों में नामांकन की भी अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
If something here needs a makeover, or you want to add something, please contact facindcell@iitd.ac.in .. Last updated: September 2021