स्नातकोत्तर प्रवेश
- द्वितीय सेमेस्टर 2025-26 में प्रवेश लेने वाले पीएच.डी. और एम.एस.(आर.) विद्यार्थियों के लिए निदेशक महोदय का संदेश
- संकायाध्यक्ष, छात्र-कार्य की ओर से स्वागत पत्र
- द्वितीय सेमेस्टर 2025-26 में प्रवेश लेने वाले पीएच.डी. और एम.एस.(आर.) विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण और पंजीकरण अनुसूची।
- द्वितीय सेमेस्टर 2025-26 की सूचना विवरणिका
- पी.जी. आवेदन के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
संयुक्त पीएच.डी.: यूनिवर्सिटी क्वींसलैंड और आई.आई.टी. दिल्ली
छात्रावास सुविधा के सम्बन्ध में
छात्रावास की सीट का आवंटन एंट्री नम्बर (जो वेलकम किट के माध्यम से बताया जाएगा) के सृजन के बाद ही किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है। पात्र श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए, एंट्री नंबर जेनरेट होने के बाद छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा स्वयं की जाती है। निर्धारित समयावधि के भीतर लागू शुल्क का भुगतान करने के बाद ही छात्रावास की सीट की पुष्टि की जाएगी। विद्यार्थी छात्रावास में पंजीकरण/अभिविन्यास से 1-2 दिन पहले प्रवेश कर सकते हैं। लागू शुल्क और अन्य विवरण यहां देखे जा सकते हैंःhttps://bhm.iitd.ac.in/resources
पात्रता:
- यू.जी./एमएस.सी./एम.ए. विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सीट दी जा सकती है।(केवल साझा आधार पर)
- पी.जी./पीएच.डी. विद्यार्थी (केवल पूर्णकालिक): परिसर में छात्रावास की भारी कमी के कारण स्नातकोत्तर (पी.जी.) विद्यार्थियों (पीएच.डी. सहित) को छात्रावास सुविधा प्रदान करना संभव नहीं है। तथापि, संस्थान उपलब्धता के आधार पर (केवल साझा आधार पर) प्रवेश प्राप्त महिला विद्यार्थियों, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (SwD –दिव्यांग विद्यार्थियों, जिन्हें औपचारिक रूप से PwD के रूप में प्रवेश दिया गया है) और विदेशी नागरिकों छात्रावास सीट उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।
इसलिए, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आई.आई.टी. दिल्ली में प्रवेश का प्रस्ताव परिसर में आवास की गारंटी नहीं देता है। आवास से संबंधित सर्वोत्तम सहायता के रूप में संस्थान द्वारा परिसर के समीप (पैदल दूरी पर) उपलब्ध कुछ ऑफ-कैंपस आवासों की संपर्क जानकारी प्रदान की जाती है। कृपया ध्यान दें कि ये ऑफ-कैंपस आवास, आई.आई.टी. दिल्ली से स्वतंत्र हैं। इसके अलावा, परिसर से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्थान की किसी एक ऑन-कैंपस मेस में मासिक सदस्यता के आधार पर भोजन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
छात्रावास से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के लिए, आप adhm@admin.iitd.ac.in, दूरभाष सं 011-26591784 से संपर्क कर सकते हैं।