नियम एवं नीतियाँ

आई.आई.टी. दिल्ली के अनेक नियम हैं जिनमें से अधिकांश देश के कानूनों के अंतर्गत निर्धारित हैं। हालाँकि नियमों को स्पष्ट, सुगम एवं लिखित रूप में उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं जो कि निरंतर चलते रहेंगे। इस संदर्भ में आपके लिए आर.टी.आई. वेबसाइट उपयोगी होगी।

दो प्रमुख प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए नियमों की जानकारी आवश्यक है:

1. मैं X करना चाहता/चाहती हूँ, क्या इसकी अनुमति है?

2. X करने की प्रक्रिया क्या है?

सामान्यतः दूसरे प्रकार के प्रश्नों का उत्तर ढूँढना अपेक्षाकृत सरल होता है। पहला प्रकार प्रायः कठिन होता है, क्योंकि इसमें अनेक नियमों के आधार पर निष्कर्ष निकालना पड़ता है। X से संबंधित नियमों की जानकारी होना सदैव बेहतर होता है, किंतु X के अनेक उदाहरण हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मदद लेने में हिचकिचाएँ नहीं। यह सहायता ऑनलाइन उपलब्ध दस्तावेज़ों, परिपत्रों के रूप में भेजे गए ई-मेल, शैक्षणिक इकाइयों के स्टाफ-सदस्यों तथा संस्थान के अधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का यह खंड नए संकाय सदस्यों के सामान्य प्रश्नों के उत्तर देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।