खेल
आई.आई.टी. दिल्ली में पर्याप्त खेल मैदान, ट्रैक और फील्ड सुविधाएँ उपलब्ध हैं। मुख्य खेल मैदान में 400 मीटर रेसट्रैक के अलावा पैदल चलने/ दौड़ने के लिए एक अलग ट्रैक भी है। परिसर में संकाय सदस्यों और उनके परिवार के लिए उपलब्ध खेल सुविधाओं में शामिल हैं:
• बैडमिंटन कोर्ट (छात्र गतिविधि केंद्र (एस.ए.सी.) में)
• टेबल टेनिस कोर्ट (एस.ए.सी.)
• स्क्वैश कोर्ट (एस.ए.सी.)
• ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल (एस.ए.सी.)
• स्नूकर टेबल (एस.ए.सी.)
• व्यायाम जिम (एस.ए.सी.) पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरे।
• एथलेटिक, क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल खेल के मैदान
• फुटबॉल मैदान के पास बास्केटबॉल कोर्ट
• सिंथेटिक और क्ले टेनिस कोर्ट (नालंदा मैदान के सामने)
• वॉलीबॉल कोर्ट (टेनिस कोर्ट के पास)
गुलमोहर गेस्ट हाउस के पास स्थित छात्र गतिविधि केंद्र (एस.ए.सी.) में कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। नालंदा मैदान भी इसी क्षेत्र में हैं। मुख्य खेल मैदानों (अस्पताल के सामने) में एक नया खेल परिसर तैयार किया जा रहा है। कृपया ध्यान दें कि अधिकांश सुविधाएं निर्धारित समय के दौरान ही खुली रहती हैं और इसे किसी समय विशेष में चुनिंदा टीम गतिविधियों के लिए आरक्षित किया जा सकता है। आई.आई.टी. दिल्ली के खेल अधिकारी का कार्यालय एस.ए.सी. में स्थित है जहाँ आप विभिन्न गतिविधियों या टीमों और खेल समूह में शामिल होने के संबंध में मदद ले सकते हैं।
इंटर-आई.आई.टी. स्टाफ स्पोर्ट्स मीट एक वार्षिक कार्यक्रम है जो सामान्यत: शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित किया जाता है। आप संस्थान की किसी खेल टीम में शामिल होने में रुचि ले सकते हैं। अक्टूबर के आसपास टीम ट्रायल्स आयोजित किए जाते हैं।
आई.आई.टी. दिल्ली के पास उपलब्ध खेल और जिम सुविधाओं में दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वसंत कुंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खज़ान सिंह जिम और स्विमिंग पूल आदि शामिल हैं।
If something here needs a makeover, or you want to add something, please contact facindcell@iitd.ac.in,.. Last updated: July 2021