संकाय के लिए

केंद्रीय पुस्तकालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

आई.आई.टी. दिल्ली पुस्तकालय प्रणाली में एक केंद्रीय पुस्तकालय और 36 विभागीय इकाई पुस्तकालय शामिल हैं, जो समग्र रूप से विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और पूर्व विद्यार्थियों (अल्युमनी) सहित 13,000 से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करते हैं। केंद्रीय पुस्तकालय में उन्नत RFID, AI और ICT-सक्षम अवसंरचना की सुविधा है, और यह एक ओपन-सोर्स लाइब्रेरी प्रबंधन प्रणाली-KOHA पर संचालित होता है। पुस्तकालय में STEM विषयों, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुस्तकों का व्यापक संग्रह है। यह पुस्तकालय संस्थान के सदस्यों को संसाधन वैश्विक रूप से सुलभ कराते हुए प्रसार, दस्तावेज वितरण, अंतर-पुस्तकालय ऋण, संस्थागत भंडार, खोज सेवाएं, अनुसंधान सहायता तथा वी.पी.एन. और शिबोलेथ (Shibboleth)-आधारित प्रणालियों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों तक रिमोट एक्सेस जैसी व्यापक सेवाएं प्रदान करता है।

पारंपरिक पुस्तकालय कार्यों के अलावा, केंद्रीय पुस्तकालय ने शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के लिए एक राष्ट्रीय संसाधन केंद्र के रूप में कार्य किया है। पुस्तकालय ने SWAYAM प्लेटफॉर्म पर ARPIT MOOCs को समन्वित किया है और ''विज्ञान संचारः ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग करके अनुसंधान उत्पादकता और डेटा एनालिटिक्स (Science Communication: Research Productivity and Data Analytics using Open-Source Software)'' विषय पर 12 सप्ताह का सफल NPTEL पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है।

पुस्तकालय यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और साइंटिफिक नॉलेज सर्विसेज जर्मनी के साथ मिलकर "फोकस ऑन ओपन साइंस दिल्ली - क्रिएटिंग ए रिसर्च कल्चर फॉर द 21st सेंचुरी" नामक एक नि:शुल्क ऑनलाइन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (सर्टिफिकेट कोर्स) भी प्रस्तुत करता है। यह पुस्तकालय पूर्व में भारत में लाइब्रेरी कंसोर्टियम की एक नई पहल INDEST-AICTE कंसोर्टियम का मुख्यालय भी रह चुका है। अगस्त 1961 में स्थापित, केंद्रीय पुस्तकालय अब तीन केंद्रीय वातानुकूलित तलों पर लगभग 55,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

सदस्यता

संस्थान के सभी विद्यार्थी, संकाय-सदस्य और स्टाफ पुस्तकालय सुविधाओं का उपयोग करने के पात्र हैं। इसी तरह, औद्योगिक प्रतिष्ठान कॉर्पोरेट सदस्यता लेकर पुस्तकालय सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। सेवानिवृत्त शैक्षिक और गैर-शैक्षिक स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के पूर्व विद्यार्थी भी पुस्तकालय सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सदस्यता श्रेणी और ऋण विशेषाधिकार निम्नानुसार हैं:

पुस्तकालय अवधि

केंद्रीय पुस्तकालय दिवाली, दशहरा, होली, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जन्मदिवस और गणतंत्र दिवस की कुल छह छुट्टियों को छोड़कर पूरे वर्ष खुला रहता है।

समय:

• बुक स्टैक क्षेत्रः सभी कार्य दिवसों/ सप्ताह दिवसों/ शनिवार/ रविवार/ सार्वजनिक अवकाश के दिन (सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक)।
• अध्ययन क्षेत्रः सभी कार्य दिवसों/सप्ताह दिवसों/शनिवार/रविवार/सार्वजनिक अवकाश के दिन (सुबह 8 बजे से 3 बजे तक), परीक्षा के दौरान 24x7

पुस्तकालय संग्रह

केंद्रीय पुस्तकालय में भौतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन आदि विभिन्न विषयों की 1,95,584 से अधिक मुद्रित पुस्तकें (दिसंबर 2025) उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में वीडियो देखने की सुविधा है, और इन वीडियो व्याख्यानों का एक बड़ा संग्रह भूतल पर कंप्यूटर एप्लिकेशंस डिविजन/ लैब में उपलब्ध है। अपने ऑनलाइन संसाधनों के अलावा, पुस्तकालय में अलग संदर्भ-सामग्री का एक अलग संग्रह भी है जिसमें विश्वकोश, शब्दकोश, हैंडबुक और ग्रंथ शामिल हैं। यहाँ संस्थान में पढ़ाए गए और शोध किए गए विभिन्न विषयों की पुस्तकों और सामान्य पाठ्य-पुस्तकों समेत हिंदी पुस्तकों का भी एक अच्छा संग्रह है।

पुस्तकालय में एक बुक बैंक संग्रह है जिसमें चयनित पाठ्यपुस्तकों की कई प्रतियां रखी जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को पूरे सेमेस्टर के लिए अधिकतम छह पुस्तकें जारी कराने की सुविधा मिलती है। यह एक महत्वपूर्ण सेवा है जो विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक कार्यों में सहयोग करती है और पाठ्यपुस्तकों की खरीद के वित्तीय बोझ को कम करने में मदद करती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखेंः https://library.iitd.ac.in/library-collection

ई-संसाधन और डेटाबेस

आई.आई.टी. दिल्ली के पास 71,000 से अधिक पूर्ण-पाठ इलेक्ट्रॉनिक पत्रिकाओं, 9,300 ई-पुस्तकों और 2,900 आर्काइव की सदस्यता है। सदस्यता या तो सीधे प्रकाशकों या विशेष वितरकों से या वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) के माध्यम से प्राप्त की जाती है। पुस्तकालय के पास ISO, IEC और ASTM मानकों के एक व्यापक सेट के साथ-साथ Grammarly, QuillBot, EndNote 21 और ChemDraw जैसे शैक्षणिक सॉफ्टवेयर की भी सदस्यता है। केंद्रीय पुस्तकालय/आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा सदस्यता प्राप्त ई-संसाधनों को आई.आई.टी. दिल्ली इंटरनेट/ आई.पी. रेंज का उपयोग करते हुए परिसर में कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है। ये संसाधन कैम्पस के बाहर भी रिमोट लॉग-इन के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ हैं। ई-संसाधनों की एक विस्तृत सूची यहां उपलब्ध हैः https://library.iitd.ac.in/ERD

सुविधाएं और सेवाएं

केंद्रीय पुस्तकालय 2010 से RFID तकनीक का उपयोग कर रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को सेल्फ-चेक-आउट, सेल्फ-चेक-इन (बुक ड्रॉप), चोरी नियंत्रण, गुम हुई पाठ्य-सामग्री का पता लगाना, छंटाई, इन्वेंट्री सटीकता, स्टॉक सत्यापन प्रक्रिया, सुरक्षा नियंत्रण, वीडियो निगरानी, पीपुल्स काउंटर आदि जैसी सुविधा प्रदान करती है। केंद्रीय पुस्तकालय में इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक अच्छी तरह से सुसज्जित कंप्यूटर लैब सुविधा भी है, जिससे उपयोगकर्ता इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों तक पहुंच सकते हैं और अपना अध्ययन, अनुसंधान और शैक्षणिक कार्य कर सकते हैं। लैब का उपयोग बड़े डेटा सेट एक्सेस करने के अलावा प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के आयोजन के लिए भी किया जाता है।

पुस्तकालय ने Koha नामक एक ओपन सोर्स पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली (LMS) को लागू किया है और उपयोगकर्ता-केंद्रित ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (OPAC) को कस्टमाइज़ किया है, जिसके माध्यम से आप मुद्रित पुस्तकों की उपल्ब्धता और अपने रिकॉर्ड जैसे इश्यू/रिटर्न/ओवरड्यू पुस्तकों/जुर्माना आदि की भी जांच कर सकते हैं। पुस्तकालय कार्ड के दुरुपयोग से बचने के लिए, किसी भी पुस्तक को लेने या देने पर उपयोगकर्ता के पंजीकृत ईमेल पर एक स्वचालित ईमेल भेजा जाता है। वेब OPAC (बुक सर्च) यहाँ सुलभ हैः https://libcat.iitd.ac.in पुस्तकालय अंतर-पुस्तकालय ऋण के माध्यम से अपने पास अनुपलब्ध मुद्रित पुस्तकों या जर्नल लेखों को अन्य पुस्तकालयों से लेने की भी व्यवस्था करता है। इसके लिए अनुरोध ईमेल या लाइब्रेरी सर्कुलेशन काउंटर/डेलनेट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

संस्थागत भंडार (रिपॉजिटरी)

आई.आई.टी. दिल्ली का संस्थागत भंडार हमारे संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और बौद्धिक सृजन को संरक्षित, प्रसारित और प्रदर्शित करने के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करता है। वर्तमान में, यह आई.आई.टी. दिल्ली के शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत पीएच.डी. थीसिस के विस्तारित सार और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराता है। संस्थागत भंडार को http://ir.iitd.ac.in पर उपलब्ध DSpace 8 डिजिटल रिपोजिटरी सॉफ्टवेयर का उपयोग करके बनाया गया है। थीसिस का पूरा पाठ भारतीय थीसिस के एक रिजेर्वेयर शोधगंगा राष्ट्रीय भंडार के माध्यम से यहाँ सुलभ हैः https://shodhganga.inflibnet.ac.in/jspui/handle/10603/421373

आई.आई.टी.डी. संकाय प्रोफाइलिंग प्रणाली

केंद्रीय पुस्तकालय ने शिक्षा मंत्रालय (MoE) की परियोजना IRINS के सहयोग से आई.आई.टी. दिल्ली की एक अनुकूलित प्रोफाइलिंग प्रणाली विकसित और लॉन्च की है, जिसके माध्यम से संस्थान और इसके संकाय सदस्यों से संबंधित कस्टमाइज्ड डेटा https://iitd.irins.org पर उपलब्ध है। यह प्रणाली संकाय सदस्यों को उनकी शैक्षणिक संचार संबंधी गतिविधियों को संकलित करने, सुव्यवस्थित करने और प्रदर्शित करने में सुविधा प्रदान करती है तथा एक शैक्षणिक नेटवर्क के निर्माण का अवसर देती है। इसे ORCiD ID, Scopus ID, Google Scholar ID, CrossRef आदि जैसी शैक्षणिक पहचान प्रणालियों के साथ एकीकृत किया गया है।

चैटबॉट

केन्द्रीय पुस्तकालय ने "BibDAIL+" नामक एक चैटबॉट विकसित किया है, जिसे पुस्तकालय का प्रयोग करने वालों को बुनियदी सेवा संबंधी प्रश्नों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे पुस्तकालय के वेब OPAC पृष्ठ के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह चैटबॉट उपयोगकर्ताओं के साथ रियल-टाइम बातचीत करता है और पुस्तकालय के समय, पुस्तकों के सुझाव और आम जानकारी से जुड़े सवालों के जवाब देता है। यह बुनियादी पूछताछ को संभालने में सक्षम है और एक सुविधाजनक एवं त्वरित सहायता माध्यम प्रदान करता है। इसे एक्सेस के लिए https://libcat.iitd.ac.in पर जाएँ।

समाचार क्लिपिंग सेवा

केंद्रीय पुस्तकालय विभिन्न ई-स्रोतों/गूगल अलर्ट आदि से आई.आई.टी. दिल्ली से संबंधित पहलुओं पर समाचार क्लिप्स का संकलन करता आ रहा है और उन्हें प्रतिमाह आई.आई.टी. दिल्ली प्रयोक्ता समुदाय के बीच प्रसारित करता है। इन समाचार क्लिप्स का संकलन 2010 से उपलब्ध है। वेबसाइट लिंकः https://library.iitd.ac.in/news-clipping-services

पुस्तक अनुशंसा प्रणाली

केंद्रीय पुस्तकालय के पास ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में एक लचीली पुस्तक अनुशंसा प्रणाली है। यदि आप (आप एक संकाय सदस्य, कर्मचारी सदस्य, या विद्यार्थी कोई भी हो सकते हैं) पुस्तकालय के लिए पुस्तक की अनुशंसा करना चाहते हैं, तो आप वेबसाइट पर उपलब्ध सुझाव फॉर्म https://library.iitd.ac.in/book-recommendation भरकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय पुस्तकालय ने संकाय सदस्यों की सुविधा के लिए संस्थान ई.आर.पी. के अलावा कोहा (KOHA-ओपन सोर्स LMS) का उपयोग करते हुए एक ऑनलाइन पुस्तक अनुशंसा प्रणाली विकसित की है। संकाय सदस्य ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से केंद्रीय पुस्तकालय और संबंधित विभागीय पुस्तकालयों के लिए पुस्तक (कों) की अनुशंसा कर सकते हैं। KOHA-आधारित ऑनलाइन बुक अनुशंसा प्रणाली का उपयोग करने के लिए https://library.iitd.ac.in/obrs पर क्लिक करें या लॉग-इन करने के लिए अपने Kerberos आई.डी. और पासवर्ड का उपयोग करें।

पाथफाइंडर (विषय ग्रंथसूची)

पाथफाइंडर किसी लेखक, विषय और प्रसिद्ध व्यक्तित्व पर आधरित ग्रंथसूची है, जिसका उद्देश्य उपयोग को बढ़ावा देना और उपयोगकर्ता समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करना है। यह केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों को सूचीबद्ध करता है और पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं को शिक्षण, अध्ययन और अनुसंधान में मदद करता है। वर्तमान में, केंद्रीय पुस्तकालय में लगभग 50 ग्रंथसूची उपलब्ध हैं, जिन्हें यहां देखा जा सकता हैः https://library.iitd.ac.in/Pathfinder

आई.आई.टी. दिल्ली संकाय और स्टाफ द्वारा लिखीं गई पुस्तके

आई.आई.टी. दिल्ली में केंद्रीय पुस्तकालय निरंतर संस्थान संकाय और स्टाफ सदस्यों द्वारा लिखित पुस्तकों का एक अलग संग्रह (संपादित पुस्तकों को छोड़कर) विकसित कर रहा है। केंद्रीय पुस्तकालय ने पुस्तकालय की वेबसाइट पर ऐसी पुस्तकों के लिए एक वर्चुअल कॉर्नर बनाया है (लिंकः https://library.iitd.ac.in/iitdauthors), और केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल (सर्कुलेशन डेस्क के पास) पर एक फिजिकल गैलरी बनाई गई है।

टेक ए बुक/ गिव ए बुक कार्यक्रम

केंद्रीय पुस्तकालय, आई.आई.टी. दिल्ली, संस्थान उपयोगकर्ताओं के बीच पठन संस्कृति को बढ़ावा देने और पाठ्यपुस्तकों सहित पुस्तकों के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए "टेक ए बुक/गिव ए बुक" नामक एक मंच प्रदान करता है। हम पढ़ने के बाद अपनी पुस्तकों की व्यक्तिगत प्रतियां साझा करने को इच्छुक उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं; वे केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल (प्रवेश द्वार के पास) पर स्थित विशिष्ट बुकशेल्फ पर अपनी पुस्तकें छोड़ सकते हैं। इसी तरह, आप अन्य उपयोगकर्ता द्वारा छोड़ी गई पुस्तक नि:संकोच ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखेंः https://library.iitd.ac.in/TakeaBook-GiveaBook

अनुसंधान सहायता सेवाएं और आउटरीच कार्यक्रम

केंद्रीय पुस्तकालय का अनुसंधान सहायता सेवाएं और आउटरीच कार्यक्रम (RSS&OP) अनुभाग अकादमिक समुदाय- विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और शोधार्थियों- के अनुसंधान और सीखने को आसान और अधिक प्रभावी बनाकर सहायता के लिए समर्पित है। अनुसंधान सूचना प्रबंधन (RIM) और पुस्तकालय संसाधनों, सेवाओं और उपकरणों का उपयोग करते हुए, हम आपकी शैक्षणिक यात्रा के हर चरण में, नए विचारों की खोज और अनुसंधान डिज़ाइन करने से लेकर आपके कार्य को तैयार और साझा करने में मदद करते हैं। केंद्रीय पुस्तकालय नियमित रूप से लेखक और प्रकाशन कार्यशालाओं का आयोजन करता है और उपयोगकर्ताओं को शैक्षणिक लेखन और अनुसंधान उपकरणों जैसे Grammarly, QuillBot, EndNote21, ऑनलाइन डेटाबेस और ई-बुक्स से अधिकतम लाभ उठाने में मदद करता है। इच्छित कार्यक्रम/मों के लिए पंजीकरण हेतु कैलेंडर पुस्तकालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखें: https://library.iitd.ac.in/rss-and-outreach-program

पुस्तकालय ऐप

पुस्तकालय मोबाइल ऐप बहुत उपयोगी है और एंड्रॉइड उपकरणों पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.iitd.cl से इंस्टॉल किया जा सकता है।

QR कोड-आधारित सिस्टम

आई.आई.टी. दिल्ली में केंद्रीय पुस्तकालय अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक्सेस को आसान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिकांश पुस्तकालय सेवाएं अब QR कोड के माध्यम से उपलब्ध हैं, जो त्वरित और सुलभ एक्सेस प्रदान करती है। उपयोगकर्ता संबंधित QR कोड को स्कैन कर तुरंत अपना फीडबैक भी साझा कर सकते हैं। QR कोड के उपयोग से पुस्तकालय सेवाओं का उपयोग करने के लिए, कृपया नीचे स्कैन करेंः

QR Codes

पुस्तकालय लिटरेरी और कल्चरल क्लब

पुस्तकालय साहित्यिक और सांस्कृतिक क्लब (लिटरेरी और कल्चरल क्लब) पाठकों और रचनात्मक व्यक्तित्वों के जीवंत समुदाय को एक साथ लाता है। साहित्यिक क्लब पुस्तक प्रेमियों के लिए नए लेखकों को खोजने, अपने विचार साझा करने और ज्ञानवर्द्धक चर्चाओं में जुड़ने के लिए एक स्वागत योग्य स्थान प्रदान करता है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक क्लब विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक यात्राओं आदि का आयोजन करता है।

बेस्ट लाइब्रेरी यूज़र अवार्ड्स

केंद्रीय पुस्तकालय, विद्यार्थियों को पुस्तकालय के संसाधनों, सेवाओं एवं सुविधाओं के प्रभावी उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बेस्ट लाइब्रेरी यूज़र अवार्ड्स प्रारंभ करने का प्रस्ताव करता है। ये पुरस्कार प्रतिवर्ष मई माह में आयोजित वार्षिक पुस्तकालय दिवस एवं सी.एल.ए.एन. मीट के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार में एक प्रमाणपत्र, एक पुस्तक/स्मृति-चिह्न तथा ₹5,000 की नकद राशि सम्मिलित हो सकती है। प्रस्ताव के अनुसार पीएच.डी., स्नातकोत्तर डिग्री तथा स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को प्रत्येक श्रेणी में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाए। पुरस्कार हेतु चयन गणनात्मक एवं गुणात्मक मानदंडों के आधार पर किया जाएगा जिनमें पुस्तकालय में उपस्थिति, संसाधनों का उपयोग, पुस्तकालय के विकास में योगदान, जनसंपर्क गतिविधियों में सहभागिता, पुस्तकों की समय पर वापसी तथा अनुशासन जैसे पहलू शामिल होंगे। कैलेंडर वर्ष के दौरान अर्जित अंकों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा तथा आगामी वर्षों के लिए चयन मानदंडों की समीक्षा की जाएगी।

पुस्तकालय वीडियो के लिंक:

• पुस्तकालय का दौरा –https://youtu.be/bq7McjKg3Jw?si=4YznlID5jGPfyWWY
• राष्ट्रीय टेलीविजन पर आई.आई.टी. दिल्ली पुस्तकालय –https://www.youtube.com/watch?v=GCSU1DOYqbQ
• अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) वीडियो –https://www.youtube.com/watch?v=XqTnzmJvPOI&t=1s

कुल मिलाकर, आई.आई.टी. दिल्ली का केंद्रीय पुस्तकालय संस्थान उच्च गुणवत्ता वाली विद्वतापूर्ण जानकारी और सेवाएं प्रदान करके शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करने तथा संस्थान के विज़न, मिशन और मूल्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

केंद्रीय पुस्तकालय और इसकी सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप https://library.iitd.ac.in पर जाएँ

या https://library.iitd.ac.in/pdf/LibraryHandBook2025.pdf के माध्यम से लाइब्रेरी हैंडबुक 2025 डाउनलोड करें।

Contact at: hodlibrary@admin.iitd.ac.in

Phone: 011-26597017, 26591451

Library Team: https://library.iitd.ac.in/our-team