संकाय के लिए

दिल्ली एन.सी.आर. में शॉपिंग, खाना और मस्ती

'दिल्ली हम सबकी कहानी'

दिल्ली संस्कृतियों, भाषाओं और लोगों का अनूठा संगम है, जो यहाँ बसने वाले हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के अपनाती है। यहाँ आपकी ज़रुरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं- चाहे बच्चों के लिए उच्चस्तरीय विद्यालय हों, दैनिक आवश्यकताओं के लिए बाज़ार, ज़ायकेदार व्यंजन परोसने वाले रेस्टोरेंट या फिर ऐसे सैलून जो आपको मनचाहा रूप दे सकें।

हम परिसर के आसपास स्थित कुछ लोकप्रिय स्थानों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपकी अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। फिर भी आपकी सुविधा के लिए शहर का मेट्रो मैप भी संलग्न है (http://www.delhimetrorail.com/Zoom_Map.aspx)। अब आप दिल्ली घूमने के लिए आज़ाद हैं।

Delhi NCR

1. एस.डी.ए. (सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया) मार्केट: आई.आई.टी. दिल्ली के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित एस.डी.ए. एक प्रसिद्ध हैंगआउट स्थल है, जहाँ खाने-पीने के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। आप वीकेंड में कुछ रेस्टोरेंट्स में लाइव म्यूज़िक का आनंद भी ले सकते है। यहाँ कई सैलून भी मौजूद हैं। रोचक तथ्य: समय कोई भी हो, आप एस.डी.ए. में अपने सहकर्मियों या विद्यार्थियों को अक्सर घूमते-फिरते पाएंगे। कैसे पहुँचें: आई.आई.टी. दिल्ली के मुख्य द्वार से बाहर निकलें, अंडरपास पार करें, और आप एस.डी.ए. मार्केट पहुँच जाएंगे।

2. एम्बियंस मॉल, वसंत कुंज: यह शहर के सबसे लोकप्रिय शॉपिंग सेंटरों में से एक है। यहाँ देश-विदेश के सैकड़ों प्रतिष्ठित ब्रांड उपलब्ध हैं। मॉल में मल्टीप्लेक्स भी है, जहाँ आप बॉलीवुड ड्रामा और हॉलीवुड एक्शन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। उपयोगी सुझाव: सुबह के शो के टिकट, शाम या रात के शो की तुलना में सस्ते होते हैं। कई बार गुरुवार को भी टिकटों पर विशेष छूट होती है। कैसे पहुँचें: निकटतम मेट्रो स्टेशन छतरपुर (येलो लाइन) है, हालाँकि मॉल वहाँ से लगभग 5-6 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे में कैब बुक करना बेहतर विकल्प है (उबर, ओला आदि) जो आपको लगभग 15 मिनट में मॉल के गेट तक पहुँचा देती है। अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से उबर/ओला ऐप डाउनलोड करें।

3. ग्रीन पार्क मार्केट: यह मार्केट आपकी खरीदारी की सभी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। यहाँ बड़े ब्रांड्स से लेकर छोटी किराना दुकानें मौजूद हैं। कैसे पहुँचें: निकटतम मेट्रो स्टेशन ग्रीन पार्क है। ग्रीन पार्क मार्केट जाने के लिए गेट 3 से बाहर निकलें।

दिल्ली एन.सी.टी. की संस्कृति

दिल्ली एक ऐसा संगम है, जहाँ विरासत, आधुनिक सुविधाओं से मिलकर विविधता और रचनात्मकता का उत्सव मनाती है। प्राचीन दिल्ली की भव्य स्थापत्य कला को सराहने से लेकर आधुनिक साइबर हब में पार्टी करने और स्मैश में वर्चुअल रियलिटी का अनुभव करने तक,

दिल्ली में बहुत कुछ है!

(https://smaaash.in/)

कैसे पहुँचें: सी.पी. के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

Delhi Culture

• दिल्ली दर्शन: यदि आप एक ही दिन में अधिक से अधिक स्थान देखना चाहते हैं (ठीक वैसे ही जैसे कोई विद्यार्थी परीक्षा से पहले एक ही दिन में सब कुछ पढ़ता है) तो "दिल्ली दर्शन" आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। यह एक दिवसीय टूर, आपको शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर कराता है। यह सेवा कई सरकारी एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं द्वारा किफ़ायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती है: https://delhidarshan.com/

Delhi Darshan

• नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला: यदि आपकी आत्मा नई किताबों की ख़ुशबू से मंत्रमुग्ध हो जाती है, आपका मन जीवन में नए दृष्टिकोण जोड़ने को उत्सुक रहता है और आपकी उँगलियाँ किताबों को छूने को तरसती हैं—तो आप नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पहुंचकर इन सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रगति मैदान में वर्ष के प्रारंभिक महीनों में आयोजित होने वाला यह बहु-दिवसीय पुस्तक मेला, किंडल और नेटफ्लिक्स के इस दौर में भी भारी संख्या में पाठकों और पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करता है। अधिक जानकारी के लिए: http://www.newdelhiworldbookfair.gov.in/

कैसे पहुँचें: निकटतम मेट्रो स्टेशन– प्रगति मैदान (ब्लू लाइन)।

World Book Fair

• दिल्ली हाट: दिल्ली हाट आपको भारतीय कला और विरासत की जादुई दुनिया में ले जाता है, जिसे शिल्प, व्यंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। परिसर में प्रवेश कर आप अद्भुत पारंपरिक वस्तुएँ खरीदकर, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखकर या परिवार के साथ सुकूनभरी शाम बिताकर आनंददायक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली हाट दिल्ली के छह अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं। आई.आई.टी. दिल्ली परिसर से निकटतम हाट आई.एन.ए. में है (15 मिनट की ड्राइव)। निकटतम मेट्रो स्टेशन: आई.एन.ए. (येलो लाइन और पिंक लाइन के बीच इंटरचेंज स्टेशन); गेट नं.1 से बाहर निकलें।

http://delhitourism.gov.in/delhitourism/tourist_place/dilli_haat_INA.jsp