परिसर में उपलब्ध सामान्य सुविधाएं

आई.आई.टी. दिल्ली का परिसर आपके रहने और कार्य करने के लिए शांत वातावरण प्रदान करता है। अधिकांश सुविधाएँ परिसर के अंदर ही उपलब्ध हैं, ताकि संकाय सदस्य शिक्षण एवं शोध पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

फिर भी, हम आपको परिसर के बाहर के अनुभव से वंचित नहीं करेंगे। आखिर हम 'दिलवालों की दिल्ली' के दिल में हैं। परिसर के बाहर कदम रखते ही दिल्ली के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का आनंद लिया जा सकता है पर इसका अर्थ यह नहीं कि परिसर के अंदर अच्छे भोजनालयों की कोई कमी है। इनमें से कुछ प्रमुख हैं:

भोजनालय/फूड जॉइंट

क्रम सं नाम पता/लैंडमार्क मैप
1 आई.आई.टी.डी. मुख्य कैंटीन केन्द्रीय वर्कशॉप के निकट
2 डी.एम.एस. कैंटीन भूतल, डी.एम.एस.
3 राजधानी फूड सेंटर अरावली छात्रावास के सामने
4 मसाला मिक्स जंस्कार छात्रावास के निकट
5 कैफ़े कॉफ़ी डे मुख्य भवन के पीछे
6 संस्थान क्षेत्र – अमूल, नेस्कैफे, एच.पी.एम.सी. पुस्तकालय भवन के निकट
7 चायोस आई.आई.टी.डी. मुख्य पार्किंग के निकट
Campus Food Outlets

इनके अतिरिक्त, परिसर के लगभग प्रत्येक छात्रावास में अपनी अलग नाइट कैंटीन तथा दैनिक आवश्यकताओं के लिए एक छोटी दुकान उपलब्ध है। दुकानों का समय प्रातः 9 बजे से रात 8 बजे तक रहता है। यदि किसी छात्रावास में नाइट कैंटीन है, तो उसका समय रात 10 बजे से 1 बजे तक होता है।

Coffee Shop

परिसर में दो प्रमुख शॉपिंग स्थल हैं- केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित आई.आई.टी.डी. मार्केट, तथा नालंदा अपार्टमेंट्स के निकट स्थित नालंदा शॉप्स। इन दोनों स्थानों पर किराना सामग्री (जिसमें केन्द्रीय भंडार भी शामिल है), ताज़ी सब्ज़ियाँ और फल (सफल सहित), तथा डेयरी उत्पादों की दुकानें (मदर डेयरी सहित) उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, परिसर में दर्जी की दुकानें, हेयर सैलून, स्टेशनरी की दुकानें, ड्राई-क्लीनर, बिजली के सामान की दुकान तथा एक डाकघर भी उपलब्ध हैं। नीचे दुकानों की सूची दी गई है (ये सभी दुकानें केवल इन्हीं दो परिसरों में स्थित नहीं हैं)।

सैलून

क्रम सं. नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 आई.आई.टी. मार्केट सैलून आई.आई.टी. मार्केट (महिलाओं के लिए विशेष सैलून)
2 एस.ए.सी. सैलून एस.ए.सी.

स्टेशनरी की दुकान / प्रिंटआउट सुविधा

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 स्कूप्स ब्लॉक II एवं रेड स्क्वेयर के निकट
2 पुस्तकालय (प्रिंटिंग के विभिन्न स्टाइल उपलब्ध) मुख्य भवन के दक्षिण में
3 तिवारी स्टोर आई.आई.टी. मार्केट

बैंक

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एल.एच.सी. के सामने
2 केनरा बैंक मुख्य भवन, प्रथम तल

ए.टी.एम. सेवाएँ

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3 ए.टी.एम.)

1. एस.बी.आई. बैंक के निकट

2. नीलकंठ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

3. नालंदा अपार्टमेंट्स क्षेत्र

2 केनरा बैंक (3 ए.टी.एम.)

1. नेस्कैफे के सामने

2. काराकोरम छात्रावास

3. उदयगिरि छात्रावास

विद्यालय एवं क्रेच

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 फुटप्रिंट्स प्ले स्कूल एवं क्रेच मिनी परिसर, संख्या 16, आई.आई.टी. सतपुड़ा छात्रावास के निकट
2 केन्द्रीय विद्यालय जे.एन.यू. सी स्ट्रीट, आई.आई.टी. दिल्ली परिसर

चिकित्सा सेवाएँ

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 आई.आई.टी. दिल्ली अस्पताल फुटबॉल मैदान के सामने
2 अपोलो फार्मेसी अस्पताल के साथ

विविध सुविधाएँ

क्रम सं नाम पता / लैंडमार्क मैप
1 आटा चक्की दक्षिण एवेन्यू, एल.एच.सी. के पीछे
2 अपोलो फार्मेसी अस्पताल के साथ

नोट: अधिकांश टेलीफोन नंबर आई.आई.टी. दिल्ली टेलीफोन निर्देशिका में "लोक उपयोगिता सेवाएँ" शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध हैं।

परिसर में उपलब्ध अन्य सेवाएँ

धुलाई/लॉन्ड्री एवं इस्त्री सेवा: एक्सप्रेस लॉन्ड्रोमैट अरावली हॉस्टल के निकट स्थित है। यह ऑलुज़ो मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा प्रदान करता है, संपर्क- xliitdelhi@gmail.com (दूरभाष: +91 8448 36 2772)। इसके अतिरिक्त, परिसर में अन्य इस्त्री सेवाएँ भी उपलब्ध हैं (मैप देखें)। ये आवास से कपड़े एकत्र कर, इस्त्री के बाद वापस पहुंचाते हैं।

संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण एस.ए.सी. में समुदाय द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाती है। इस संबंध में आपको समय-समय पर परिपत्र प्राप्त होते रहेंगे। आप एस.ए.सी. के रिसेप्शन काउंटर पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यार्थियों, विद्यार्थी एवं संकाय क्लबों, स्पिक मैके तथा अन्य समूहों द्वारा नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त योग, ध्यान, खेल आदि से संबंधित विभिन्न 'इंटरेस्ट ग्रुप्स' भी सक्रिय हैं। इन समूहों से जुड़ने के लिए समय-समय पर परिचालित होने वाले परिपत्र ई-मेल पर ध्यान दें।

परिवहन सुविधाएं

परिसर में रहने का एक लाभ यह है कि आप अपने कार्यस्थल तक पैदल जा सकते हैं और कार्बन न्यूट्रल बन सकते हैं। हालाँकि, परिसर का क्षेत्रफल बड़ा है और गर्मियों के मौसम में पैदल चलना कठिन हो सकता है, इसलिए अनेक लोग साइकिल से कार्यस्थल आते-जाते हैं। परिसर में साइकिल रखने के लिए पर्याप्त स्टैंड उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, मैनुअल तथा इलेक्ट्रिक साइकिल किराये पर उपलब्ध कराने वाले स्टेशन (मुख्य द्वारों, छात्रावासों, अस्पताल आदि के निकट) भी हैं। सौर ऊर्जा से संचालित रिक्शे भी सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। यदि उपर्युक्त विकल्प आपके लिए उपयुक्त न हों और आप कुछ मात्रा में कार्बन उत्सर्जन में असहज न हों, तो अधिकांश क्षेत्रों में निजी वाहन चलाने की अनुमति है। परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, यद्यपि यह सीमित है। परिसर के भीतर वाहन को रात्रि में खड़ा रखने के लिए आवासीय पार्किंग स्टिकर अनिवार्य है। यह स्टिकर आई.आई.टी. दिल्ली की सुरक्षा इकाई द्वारा जारी किया जाता है। इसके लिए आपको ई.आर.पी. सेवाओं के माध्यम से वाहन के स्वामित्व के प्रमाण सहित आवेदन करना होगा।

परिसर के नज़दीक उपलब्ध सुविधाएँ

• एस.डी.ए. मार्केट (सैलून, बैंक, ऑटो-रिपेयर, खान-पान की सुविधाएं): मुख्य द्वार (गेट 1) के सामने।

• मेट्रो स्टेशन: गेट 1 (मुख्य द्वार) एवं गेट 6 (छात्रावास द्वार) के बाहर।

• बेर सराय मार्केट (पुस्तकों एवं दस्तावेज़ प्रसंस्करण हेतु उपयोगी): जे.एन.यू. गेट (गेट 5) से पैदल दूरी पर।

• सीताराम भारतीय अस्पताल: विश्वकर्मा भवन द्वार (गेट 4) से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर।

• कटवारिया सराय मार्केट: गेट 4 से पैदल दूरी पर।

• अधचिनी मार्केट: अधचिनी गेट (गेट 3) के बाहर।

• अरविंदो प्लेस: अरविंदो मार्ग पर, मदर डेयरी गेट (गेट 2) से लगभग 2 किलोमीटर उत्तर दिशा में।

• मॉडर्न बाज़ार: अंतरराष्ट्रीय किराना सामग्री के लिए प्रिया कॉम्प्लेक्स (वसंत विहार) तथा ग्रीन पार्क (मेट्रो स्टेशन) में स्थित।

सेवा प्रकार के अनुसार सूचीबद्ध

मेड / माली / ड्राइवर / सफाई कर्मचारी

इन सेवाओं के लिए पड़ोसियों से जानकारी लें।

दर्जी

आई.आई.टी. दिल्ली मुख्य मार्केट

ड्राई क्लीनिंग

आई.आई.टी. दिल्ली मुख्य मार्केट

बढ़ई (कारपेंटर) / प्लंबर / इलेक्ट्रीशियन / मिस्त्री / पेंटर आदि

परिसर में ऐसे अनेक कारीगर नियमित रूप से कार्य करते हैं। मुख्य आई.आई.टी. मार्केट (पूर्व परिसर) में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक उपयुक्त व्यक्ति की जानकारी दे सकते हैं। आई.आई.टी. दिल्ली के अनुरक्षण कार्यालय के कर्मचारी भी इस संबंध में सहायता कर सकते हैं।

कार मेकैनिक

एस.डी.ए. मार्केट तथा मदर डेयरी गेट (गेट 2) के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर एक-एक मेकैनिक उपलब्ध है।

आई.आई.टी. दिल्ली के बाहर डॉक्टर / अस्पताल / लैब संबंधी संस्तुतियां

सीताराम भारतीय अस्पताल उपयुक्त माना जाता है। (यह अपेक्षाकृत महंगा है, किंतु यह आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा आई.आई.टी. दिल्ली के लिए छूट भी प्रदान करता है। कृपया मेडिकल बुकलेट साथ ले जाएँ।)

गीतांजलि के नज़दीक स्थित नेपच्यून अस्पताल आई.आई.टी. दिल्ली समुदाय में लोकप्रिय है, विशेषकर बाल चिकित्सा सेवाओं के लिए (डॉ. कंवर)।

महाजन इमेजिंग (मुख्य द्वार के सामने एस.डी.ए. क्षेत्र में स्थित, आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा आई.आई.टी. डी. छूट प्रदान करता है।)

हार्डवेयर दुकानें (पाइप आदि)

मुनिरका, यूसुफ सराय, अधचिनी तथा मालवीय नगर

साउथ एक्सटेंशन के पास स्थित कोटला मार्केट में विविध प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

दूध, ब्रेड एवं अंडे

दो मदर डेयरी, नए परिसर में गुप्ता स्टोर तथा मुख्य मार्केट में मॉर्निंग स्टार

Mother Dairy

मीट की दुकानें

• अधचिनी गेट (गेट संख्या 3) के पास साउथ एवेन्यू में स्थित क़ुरैशी मीट शॉप

• मदर डेयरी के सामने सड़क पार, कालूसराय क्षेत्र में स्थित कई मीट की दुकानें

• हौज़ख़ास मार्केट में स्थित कल्लू मीट शॉप

सब्ज़ी आदि

• परिसर के भीतर 2 सफल की दुकानें तथा सब्ज़ी की कुछ अन्य दुकानें

• मुनिरका एवं मालवीय नगर के बाज़ार

• वसंत कुंज और आर.के. पुरम में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार

• ऑनलाइन पोर्टल- अमेज़न फ्रेश, ग्रोफ़र्स, मॉडर्न बाज़ार, बिगबास्केट आदि, जो होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करते हैं

बेकरी एवं मिठाइयां

• स्विमिंग पूल क्रॉसरोड के पास स्थित बेकरी शॉप

• ग्रीन पार्क मार्केट में स्थित एवरग्रीन