संकाय के लिए

पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो

पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो (Post-doc) अपने डॉक्टरेट (PhD) अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात पेशेवर रूप से शोध करते हैं। पोस्ट डॉक्टोरल फेलो का लक्ष्य अकादमिक, शोध या संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बेहतर कौशल प्राप्त करने हेतु शोध, प्रशिक्षण या शिक्षण कार्य करना होता है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे संबंधित शैक्षणिक इकाई की शिक्षण गतिविधियों में लगभग 20% तक समय दें।

पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो (पीडीएफ) को परिसर में आवास, प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए व्यावसायिक विकास भत्ता (पीडीए) आदि विभिन्न सुविधाएँ मिलती हैं।

आई.आई.टी. दिल्ली विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों में पोस्टडॉक्टरल फेलो पद के लिए योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित करता है। पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता, कार्य अनुभव और आयु के मानदंड निर्धारित हैं।

अधिक जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें।